• June 4, 2026 8:54 am

मरीज को ले जा रहे एम्बुलेंस में लिपटा विशालकाय सांप! Fake या Real, जानें असलियत

Share More

31 जुलाई 2023 ! सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जिसपर आज की डेट में ज्यादातर लोग मौजूद हैं. इसपर कई तरह के वीडियोज और तस्वीरें शेयर की जाती है. व्यूज और रीच के लिए कई बार ऐसे कंटेंट शेयर किये जाते हैं जिसे देखते ही इंसान अचरज से भर जाता है. इसके बाद वो कंटेंट को देख लेता है. कई बार ज्यादा से ज्यादा व्यूज बटोरने के लालच में लोग फेक कंटेंट शेयर कर देते हैं. लोग इन्हें रियल मान लेते हैं और लंबे समय तक ग़लतफ़हमी के शिकार बने रहते हैं.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया गया. इसमें एक एम्बुलेंस के ऊपर विशाल अजगर लिपटा नजर आया. अजगर इतना बड़ा था कि उसने एम्बुलेंस को कई बार अपने शरीर से जकड़ रखा था. लोगों ने जब ये वीडियो देखा तो हैरान रह गए. इतना बड़ा सांप आखिर कहां से आया? जिस तरह से सांप एम्बुलेंस में लिपटा था, अगर उसे सीधा किया जाए, तो वो कई फ़ीट लंबा निकलता. लेकिन वीडियो देखने के बाद कई पारखी नजर वालों ने इसकी असलियत पकड़ ली.

वीडियो में एक एम्बुलेंस नजर आया. एम्बुलेंस कई जगहों से पिचका हुआ था. साथ ही इसके ऊपर एक विशाल अजगर लिपटा हुआ था. अजगर ने वैन को कई बार लपेट रखा था. इसके आसपास कई लोग भी नजर आए. लेकिन आपको बता दें कि जहां ये वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया गया कि अजगर ने एम्बुलेंस पर हमला किया, वहीं ये वीडियो असल में फेक है. जी हां, इसमें दिखाई दे रहा अजगर दरअसल नकली है.

सोच रहे होंगे कि जब आँखों के सामने एम्बुलेंस में लिपटा अजगर नजर आ रहा है तो भला ये फेक कैसे हो सकता है? आपको बता दें कि ये वीडियो भले ही इस दावे के साथ शेयर हुआ कि ये रियल है लेकिन इसमें एक ऐसी कमी है जिसने इसकी पोल खोल दी. वीडियो में दिखाई दे रहा अजगर कहीं से भी हिलता डुलता नजर नहीं आया. कमेंट बॉक्स में भी कई पारखी नजर वालों ने इस वीडियो की असलियत को पकड़ लिया. दरअसल, ये वीडियो सीजीआई ने बनाया गया है. कई ने लिखा कि ये हिल नहीं रहा है. इसे किसी फ्लिम की शूटिंग के लिए बनाया गया था. वहीं से इसे रिकॉर्ड कर शेयर कर दिया गया. ये रियल नहीं फेक है.

सोर्स :-“न्यूज़ 18 हिंदी|”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *