• June 5, 2026 3:20 pm

रेलवे अंडर ब्रिज का ब्लू प्रिन्ट तैयार:सुपेला रेलवे अंडरब्रिज का काम 8 साल बाद मई से शुरू होगा, 45 करोड़ में होगा निर्माण

Share More

26-फरवरी-2022 |सुपेला में रेलवे अंडर ब्रिज बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 1 मई से किए जाने की तैयारी है। इसमें 45 करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान है। वित्तीय वर्ष 2013-14 में यहां ओवर और अंडर ब्रिज दोनों प्रस्तावित था। तब यहां 7 करोड़ की लागत से ओवर ब्रिज और 4.45 करोड़ की लागत से अंडरब्रिज बनाना प्रस्तावित था। इसके लिए 3.23 करोड़ भेजा भी गया था। फिर भी काम शुरू नहीं हो पाया। वर्ष 2015-16 में इस राशि में 1.32 करोड़ रुपए और जोड़ा गया। व्यापारियों और कुछ सामाजिक संगठनों के विरोध की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया।

केंद्र की योजना है कि रेलवे ट्रैक में आने वाले सभी रेलवे फाटक को बंद करना है और वहां पर ओवर और अंडरब्रिज बनाना है। इसके लिए रायपुर रेल मंडल की ओर से हर साल बजट में प्रस्ताव भेजा जाता रहा और हर साल बजट में इसके लिए रकम रखा जाता रहा। 8 साल से काम शुरू नहीं हो पाया। अब रेलवे के दबाव में एक बार फिर अफसर सक्रिय हुए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भरे ने सुपेला रेलवे फाटक का निरीक्षण किया।

420 मीटर का होगा रेलवे अंडरब्रिज

दो बॉक्स वाला होगा अंडरब्रिज : सुपेला अंडर ब्रिज नेहरू नगर के निर्माणाधीन दो बाक्स वाले अंडर ब्रिज की तरह बनेगा। एक बाक्स आने और दूसरा जाने के लिए। इससे आवागमन में आसानी होगी। जय प्रकाश नरायण की प्रतिमा को घेरते हुए आगे बढ़ जाएगी। यह टाउनशिप की ओर दो मुंह वाला और सुपेला की ओर एक मुंह वाला होगा। ताकि ट्रैफिक जाम न हो।

सुपेला की ओर सीधा रास्ता होगा : यह अंडरब्रिज सुपेला की ओर मुख्य लेन से होगा। पुराने अलाइनमेंट के अनुसार ही रहेगा। इस दिशा में लंबाई 230 मीटर होगी। वहीं टाउनशिप की ओर यह दो दिशा में विभक्त हो जाएगी। एक दिशा में यह सेक्टर-6 की ओर यानी दुर्ग की ओर मुड़ जाएगी। सेक्टर-2 और मस्जिद की ओर टर्न लेगा। इसकी लंबाई 160-160 मीटर की होगी। लंबाई 420 मीटर होगी।

कुगदा में बनने वाले अंडरब्रिज में लंबाई कम
कुगदा रेलवे फाटक में भी अंडरब्रिज बनाया जाना है। यहां गांव की तालाब आ रहा है। इससे यहां सीपेज की समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए यहां की लंबाई कम रखी जाएगी, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से इसकी लंबाई अपने पुराने लेंथ पर रहेगी। इसके बन जाने से ट्रैफिक की समस्या से राहत मिल सकती है। रेलवे अफसरों को इसके हिसाब से डिजाइन बनाने को कहा गया है। इस प्रकार सड़क की लंबाई कम है।

प्रमुख कार्यों में ये भी शामिल, जिन पर काम जारी कलेक्टर ने किया निरीक्षण

  • सुपेला और चंद्रा-मौर्या चौक, पावर हाउस, डबरा पारा और कुम्हारी में फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
  • चारों स्थानों पर सौंदर्यीकरण और ट्रैफिक मूवमेंट को आसान बनाने को कहा।
  • कुम्हारी नगर पालिका में हो रहे लगभग 100 करोड़ के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
  • कुम्हारी में चंदनिया तालाब, डीएमसी तालाब, जंजगिरी तालाब, निर्माणाधीन पार्क की जानकारी ली।
  • भिलाई-3 में नवनिर्मित तहसील भवन का भी निरीक्षण किया।

Source ”दैनिक भास्कर              


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *