• June 7, 2026 10:17 pm

ये विदेशी एयरलाइन दे रही भारतीयों को सस्ते टिकट, देश के 7 शहरों से आधे दाम पर लें फ्लाइट

Share More

अगर आप विदेश घूमने जाना चाहते हैं और सोचते हैं कि सस्ते में विदेश यात्रा हो जाए तो इस समय आपके पास एक सुनहरा मौका है. ये मौका खासकर भारतीयों को भारत से वियतनाम सफर करने के लिए मिल रहा है और एयरलाइन है वियतजेट. वियतनाम की बड़ी न्यू एज कैरियर विएतजेट ने इस समय ऑफर निकाला हुआ है जिसमें वो एक हफ्ते के लिए एक्सक्लूसिव प्रमोशनल दरों पर हवाई टिकट बेच रही है.

जानें इस ऑफर की सारी डिटेल्स

  • भारत और वियतनाम के बीच उड़ने वाली फ्लाइ्टस के लिए ये ऑफर दिया गया है.
  • विएतजेट की फ्लाइट्स में सभी क्लास- बिजनेस, स्काईबॉस, डीलक्स और इकोनॉमिक क्लास के लिए ये ऑफर वैलिड है.
  • इसमें प्लेन टिकट 50 फीसदी के शानदार डिस्काउंट पर दिए जा रहे हैं.
  • ऑफर 20 मई 2024 से 27 मई 2024 के दौरान ही वैध है.
  • इन सस्ते टिकटों के जरिए 20 मई से 30 सितंबर 2024 के दौरान ही हवाई सफर किया जा सकता है.

कैसे उठाएं ऑफर का फायदा

वियतजेट ने ये ऑफर अपने मोबाइल ऐप विएतजेट एयर पर दिया हुआ है. इसमें पैसेंजर्स इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड के सामान भी 50 फीसदी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं और इसके लिए आखिरी तारीख 25 मई 2024 रखी गई है. एयर ट्रैवलर्स इन दोनों ही ऑफर का फायदा विएतजेट एयर ऐप पर ले सकते हैं.

विएतजेट की भारत के 7 शहरों से ले सकते हैं फ्लाइट

अहमदाबाद, बेंगलुरू, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई, नई दिल्ली, तिरुचिरापल्ली से आप वियतनाम के 19 डेस्टिनेशन्स के लिए फ्लाइट ले सकते हैं.
विएतजेट हर हफ्ते भारत के इन शहरों से वियतनाम के अलग-अलग शहरों के लिए 29 राउंड ट्रिप फ्लाइट्स उड़ाती है.

लकी ड्रॉ का ऑफर भी है जारी

विएतजेट एयरलाइन ने इस समय अपने पैसेंजर्स के लिए लकी ड्रा का आकर्षक ऑफर निकाला हुआ है जिसमें  6 बिलियन वियतनाम डॉलर (भारतीय रुपये में 1,96,90,174 रुपये) जीतने का मौका मिल सकता है. साथ ही इसमें स्काई गोल्ड+मेंबरशिप पास जीतने का भी अवसर मिल सकता है जिन्हें 12 फ्लाइट टिकटों के लिए रिडीम किया जा सकता है. एयर पैसेंजर करीब 10 मिलियन वियतनाम डॉलर या 32,814 रुपये तक के टिकट वाउचर जीत सकते हैं या पसंदीदा ब्रांड के ढेरों गिफ्ट्स जीत सकते हैं.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

source abp news


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *