• May 16, 2024 8:09 am

दिल्ली से एक नमूना आया है…जो राम मंदिर का विरोध करता हैः योगी ने बिना नाम लिए केजरीवाल को घेरा

26 नवंबर 2022 |  गुजरात में चुनावों की तारीखें जैसे-जैसे करीब आ रही हैं। राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान और तेज हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गुजरात के क्षेत्रों में जनसभाएं की और जनता से भाजपा के लिए वोट करने की अपील की। योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को नमूना बताया है।

एक जनसभा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल का बिना नाम लिए उन्हें नमूना बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली से एक नमूना आया है, यह आतंकवाद का समर्थन करता है। अयोध्या में राम मंदिरा का विरोध करता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत की सेना जब पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो यह प्रमाण मांगता है। योगी ने कहा कि आतंकवाद और भ्रष्टाचार AAP की जींस का हिस्सा है। इनको वोट देकर अपना वोट खराब न करें।

योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गुजरात में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने गीर सोमनाथ, गारियाधार, सावरकुंडला में रैली को संबोधित किया। योगी ने गीर सोमनाथ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि भगवान सोमनाथ के मंदिर का पुनरुद्धार हो…कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का भी अपमान किया।

इससे पहले बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ के समर्थन में जनता ने नारे लगाए…देखो-देखो कौन आया…शेर आया, शेर आया। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में सोशल प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आगे निकल गए हैं।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *