मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला गाय लेकर ही एसडीएम कार्यालय पहुंच गई. फिर बोली कि साहब इसे ही रख लीजिए. महिला को देखकर अधिकारियों के होश ही उड़ गए.
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला के पास रिश्वत देने के लिए पैसे नहीं थे. इस वजह से वो गाय लेकर ही एसडीएम कार्यालय पहुंच गई और दफ्तर के बहार गाय को बांध दिया. फिर कहने लगी की रिश्वत के तौर पर इसको ही रख लीजिए. पीड़ित महिला की जमीन पर दबंगों ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया है. स्ट्रे पाने के लिए 8 दिनों से कार्यालय के चक्कर लगा रही है. महिला का आरोप है कि उससे रिश्वत की डिमांड की गई. फिर वो अपना गाय को लेकर ही एसडीएम कार्यालय पहुंच गई.
टीकमगढ़ जिले के सरकारी कार्यालय के अधिकारियों पर अक्सर कई आरोप लगते रहे हैं. ताजा मामला बल्देवगढ़ एसडीएम कार्यालय का है. केलपुरा गांव की रहने वाली रामकुमार लोधी की जमीन पर प्रमोद तिवारी नाम के शख्स ने अवैध कब्जा कर लिया है. महिला का कहना है कि जमीन पर निर्माण कार्य भी किया जा रहा है.
महिला ने लगाया आरोप
महिला का कहना है कि स्ट्रे को लेकर एसडीएम कार्यालय के 8 दिनों से चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है. जब उसने स्थगन आदेश के लिए बात की तो एसडीएम मैडम और उनके रीडर स्ट्रे देने से मना कर दिया. फिर पांडे बाबू ने 50 हजार रुपये की डिमांड कर दी. उसके पास इतनी भारी भरकम राशि नहीं थी. उसके पास एक दूध देने वाली गाय थी तो इसी को लेकर वह एसडीएम कार्यालय पहुंच गई. फिर कार्यालय जाकर बाहर इसी गाय को रिश्वत के तौर पर देने के लिए बांध दिया. जब इस बात का हंगामा हुआ तो सभी लोग दंग रह गए. बाबू के माथे से पसीना टपकने लगा.
महिला का साफ आरोप है कि SDM कार्यालय में पांडे बाबू ने रिश्वत के तौर पर 50 हजार मांगे थे. उन्होंने कहा पैसे लेकर आओ तभी स्ट्रे मिलेगा. हालांकि इस मामले में बल्देवगढ़ एसडीएम भारती मिश्रा ने जांच करने की बात कही है और आरोपी को निराधार बताया है.
SOURCE – PROMPT TIMES
