• June 9, 2026 2:56 am

आम आदमी पार्टी ने सरकारी पैसों से किया प्रचार, बैंक के खातों का लेनदेन हो बंद – मनोज तिवारी

Share More

12 जनवरी 2023 |  भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के बैंक के खातों के लेनदेन पर पाबंदी लगा देनी चाहिए। प्रचार के लिए सरकारी धन का उपयोग करने वाली पार्टी के नेताओं  की संपति जब्त कर लेनी चाहिए। बता दें कि  दिल्ली सरकार को 164 करोड़ रुपये राजनीतिक विज्ञापनों को लेकर वीके सक्सेना  एलजी ने नोटिस भेजा था जिसपर जवाब देते हुए मनीष सिसोदिया ने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए थे। अब बीजेपी सरकार ने आम पर निशाना साधा है।

 सरकारी कोष से प्रचार किया

आप को कथित तौर पर सरकारी विज्ञापनों की आड़ में प्रकाशित उसके राजनीतिक विज्ञापनों के लिए 163.62 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा,  आप ने अपनी पार्टी और अपने नेताओं का सरकारी कोष से प्रचार किया और अब जब उन्हें इसकी प्रतिपूर्ति करने के लिए कहा गया है, तो वे परेशान हैं।

नेताओं के बैंक खातों से पैसे वसूले 

तिवारी ने कहा, भाजपा मांग करती है कि आप के बैंक खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी जाए और आप के उन नेताओं के बैंक खातों से पैसे वसूल किए जाएं, जिन्होंने अपने प्रचार के लिए कोष का इस्तेमाल किया।

धनराशि गरीबों के विकास के लिए इस्तेमाल होनी थी

उन्होंने आरोप लगाया कि जो धनराशि गरीबों के विकास के लिए इस्तेमाल होनी चाहिए थी, उसका इस्तेमाल आप नेताओं के विज्ञापन के लिए किया गया। उन्होंने आरोप लगाया, आप ने करदाताओं के पैसे बर्बाद किये। जो कोष गरीबों के विकास के लिए इस्तेमाल किया जाना था, उसका इस्तेमाल पार्टी और उनके नेताओं के प्रचार के लिए किया गया। उन्होंने इस वसूली आदेश पर रोक लगाने की भी कोशिश की, लेकिन उच्च न्यायालय ने उनकी अर्जी पर विचार नहीं किया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर दिल्ली सरकार और उसके मंत्रियों को निशाना बनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के अधिकारियों पर असंवैधानिक नियंत्रण रखने का आरोप लगाया।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *