• June 5, 2026 1:55 pm

आप विधायक अमानतुल्लाह खान को ईडी ने घर पर छापेमारी के बाद किया गिरफ्तार

ByPrompt Times

Sep 2, 2024
Share More

अमानतुल्लाह खान को लेकर ईडी ऑफिस लेकर जाया जा रहा है. इसलिए ईडी मुख्यालय की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है.

 

आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह को ईडी ने अरेस्ट कर लिया है. इससे पहले सुबह ईडी की टीम ने उनके घर पर छापेमारी की. अब अमानतुल्लाह खान को लेकर ईडी ऑफिस लेकर जाया जा रहा है. इसलिए ईडी मुख्यालय की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. ईडी की टीम लगभग 5 घंटे से से ज्यादा आप विधायक के घर पर मौजूद रही. बताया जा रहा है कि अमानतुल्लाह खान 2 घंटे तक घर का दरवाजा नहीं खोला और ईडी की बाहर ही खड़ी रही. अमानतुल्लाह ने जब दरवाजा खोला, तो उनकी ईडी की टीम से उनकी नोकझोंक भी हुई.

अमानतुल्लाह खान पर क्या आरोप

अमानतुल्लाह खान ने खुद ही ईडी की छापेमारी के बारे में जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की. दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए अमानतुल्लाह पर सरकारी गाइडलाइन्‍स को ताक पर रखकर नौकरियां देने का आरोप लगा है. हालांकि, दूसरी ओर अमानतुल्लाह इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हैं. अमानतुल्लाह ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि मुझे और आप नेताओं को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है. क्‍या ईमानदारी से अवाम की खिदमत करना गुनाह है?

 

अमानतुल्लाह ने कहा आरोप राजनीति से प्रेरित

अमानतुल्लाह ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘इनका मकसद हमारे कामों को रोकना है और मुझे पिछले 2 साल से ये लोग परेशान कर रहे हैं और हम पर झूठे केस भी लगा रहे हैं. दिल्ली सीएम केजरीवाल जेल में हैं, सत्येंद्र जैन भी जेल में हैं और अब इनका उद्देश्य हमारी पार्टी को तोड़ना है, इसलिए ये मुझे भी गिरफ्तार करने आए हैं. किसी को परेशान होने या घबराने की जरूरत नहीं है, मैं और मेरी पार्टी जनता के सारे कामों को कराएंगे. हम लोग टूटने वाले नहीं हैं. और न झुके हैं और न डरने वाले हैं. हम जेल जाने के लिए तैयार है. हमें उम्मीद है कि कोर्ट से हमें जल्द ही इंसाफ मिलकर रहेगा.

अमानतुल्लाह ने जन कल्याण के पैसे का गबन किया : बांसुरी स्वराज

आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के आवास पर ईडी रेड को लेकर सांसद बांसुरी स्वराज ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने खान पर जनकल्याण फंड का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने अमातुल्लाह खान के घर पर ईडी रेड को एकदम सही ठहराते हुए कहा, “अमानतुल्लाह खान के खिलाफ बहुत ही संगीन आरोप हैं. जब वो वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष थे तो उन्होंने अवैध तरीके से लोगों को नौकरियों में भर्ती किया. उन्होंने वो पैसा जो जन कल्याण के लिए लगाना था, उस पैसे का गबन किया, उस पैसे का गलत इस्तेमाल किया.”

उन्होंने ईडी छापेमारी को बिलकुल सही करार दिया. बोलीं, “सीबीआई उनके खिलाफ जांच कर रही थी. ईडी ने जो आज उनके यहां पर रेड की है वह एकदम जायज है. कोई भी व्यक्ति, वह कितना ही शक्तिशाली क्यों ना हो? वह कानून के दायरे के बाहर नहीं है इसलिए अमान उल्लाह खान की जवाबदेही बनती है.” भाजपा के ही सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने आम आदमी पार्टी के नेताओं और मंत्रियों को आदतन अपराधी बताया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सारे विधायक भ्रष्ट हैं, जब ये लोग जांच के दायरे में आते हैं जो चिल्लाना शुरु कर देते हैं. अमानतुल्लाह खान के ऊपर वक्फ बोर्ड के इतने केस है लेकिन जांच एजेंसी जब जांच कर रही है तो शोर मचा रहे हैं. आम आदमी पार्टी के विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री सहित सभी आदतन अपराधी हैं. उनकी शोर मचाने की आदत है.

 

SOURCE –  NDTV


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *