• June 4, 2026 8:52 pm

चौथी बेटी पैदा होने पर मां ने की बच्ची की गला घोंटकर हत्या, बैग में छिपाई लाश

ByPrompt Times

Aug 31, 2024
Share More

देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला ने चौथी बार बेटी होने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को बैग में छिपाकर उसे पास की छत पर फेंक दिय।

 

ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना दिल्ली के ख्याला इलाके से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक मां ने अपनी ही 6 दिन की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी।। बता दें, ये महिला की चौथी बार बेटी थी। महिला ने हत्या के बाद बच्ची की बॉडी को बैग में छिपा कर पड़ोस के मकान की छत पर रख दिया। महिला ने पुलिस को बच्ची के गायब होने की जानकारी दी। पूछताछ के दौरान पुलिस को माँ के व्यवहार पर शक हुआ तो पुलिस ने सख्ती से की पूछताछ। जिसके बाद माँ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। और बताया कि ये उसकी चौथी बेटी थी। समाज के तानों से तंग आकर उसने अपनी इस नवजात बेटी की गुस्से में आकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस मां की मानसिक स्थिति को देखते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं।

 

पुलिस को तलाशी के दौरान मिला नवजात का शव

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने महिला की पूरी बात सुनने के बाद पड़ोस में लगे सीसीटीवी की जांच करने और आसपास के सभी घरों और इलाके की जांच के लिए एक टीम का गठन किया। पुलिस की तलाश के दौरान महिला ने कहा कि उसे अपने टांके हटवाने के लिए अस्पताल जाना है। उसकी यह बात पुलिस को अजीब जरूर लगी, लेकिन उसकी मेडिकल कंडीशन को देखते हुए पुलिस ने उसे रोका नहीं। इसी बीच तलाशी के दौरान बगल के घर की छत पर एक बैग मिला। बैग खोलते ही पुलिस सन्न रह गई। उसके अंदर तो 6 दिन की बच्ची थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच, पूछताछ करने के दौरान महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
SOURCE –  TIMES NOW NAVBHARAT

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *