• June 5, 2026 8:03 pm

Accident In Raipur- फैक्‍ट्री में तीन मजदूरों की मौत के बाद उनकी बेटियों की शादी और पढ़ाई का खर्च उठाएगी कंपनी

Share More

30 अक्टूबर 2021 | छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित शर्मा गुड़ाखू फैक्ट्री के हादसे में तीन मजदूरों की मौत के बाद कंपनी प्रबंधन ने स्‍वजनों को नौकरी और 10-10 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा मृतकों के घर की बेटियों की शादी और पढ़ाई का खर्च भी कंपनी उठाएगी। बता दें कि शुक्रवार को कोतवानी थाना क्षेत्र में फैक्ट्री में हादसे के दौरान तीन मजदूरों की मौत हुई थी।

हालांकि अब तक मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। घटना के दौरान लगभग 25 कर्मचारी काम कर रहे थे। घटना के दौरान मौजूद एक महिला कर्मचारी ने बताया कि टैंक से अचानक आवाज आई। दूसरी बार कोई आवाज नहीं आई। सभी वहां देखने पहुंचे। जैसे-तैसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

छह फीट गहरा है टैंक

जिस टैंक में तीनों कर्मचारी गिरे, उस टैंक की गहराई छह फीट और चौड़ाई 30 फीट है। टैंक में सड़ा हुआ गुड़ और कैमिकल रहता है, जिसे मिक्स किया जाता है। उसमें गैस भी बनती है। हालांकि संचालकों का कहना है कि उस टैंक में कोई भी नहीं उतरता था। किस वजह से उतरे, इसका पता नहीं चल सका है।

40 साल से चल रही है फैक्ट्री

कंपनी के संचालक ने बताया कि गुड़ाखू फैक्ट्री 40 साल से संचालित है। यहां तकरीबन 30 से 35 कर्मचारी काम करते हैं। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक काम चलता है। नेतराम तकरीबन 30 साल से फैक्ट्री में काम कर रहा था। कंपनी का सुपरवाइज भी था।

पुलिस अन्य कर्मचारियों से कर रही पूछताछ

पुलिस मामले में अन्य कर्मचारी और संचालकों से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर तीन से चार बजे की बताई जा रही है।

Source :- “नई दुनिया”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *