• June 5, 2026 2:21 pm

रविवार को दंतेवाड़ा में 9 घंटे बंद रहेगी बिजली-नया 5 MVM पॉवर ट्रांसफार्मर लगेगा, आंधी-तूफान में जला था

Share More

30  अक्टूबर 2021 | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नया 5 MVM पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। यह काम 31 अक्टूबर यानी रविवार को होगा। ऐसे में यहां दिनभर बिजली बंद रहेगी। दरअसल 20-25 दिन पहले दंतेवाड़ा में आए चक्रवात तूफान के कारण बिजली विभाग को करीब 60 लाख रुपए का नुकसान झेलना पड़ा था। 5 MVM पॉवर ट्रांसफार्मर भी जल गया था। 27 घंटे की मशक्कत के बाद बिजली व्यवस्था तो बहाल कर दी गई थी। लेकिन पॉवर ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया था। अफसरों ने इसे रायपुर से मंगाया है।

बताया जा रहा है शनिवार की शाम तक दंतेवाड़ा पहुंच जाएगा। रविवार सुबह से बिजली विभाग के कर्मचारी काम में जुट जाएंगे। दिवाली को देखते हुए हर हाल में रविवार को यह काम पूरा करने विभाग तैयारी कर रहा है। इधर कलेक्टर दीपक सोनी ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि पॉवर ट्रांसफार्मर के दंतेवाड़ा आते ही रविवार सुबह से ही काम शुरू कर जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करें। हर हाल में यह काम शाम होने से पहले पूरा कर लें। जिससे त्योहार व राज्योत्सव के मौके पर अंधेरा न रहे।

अधिकारी बोले- असुविधा के लिए खेद
इधर CSEB के कार्यपालन अभियंता पीके शुक्ला ने बताया कि रविवार को 33/11 केवी उपकेंद्र दंतेवाड़ा में 5 MVM पावर ट्रांसफार्मर, 33 केवी गीदम, 33 केवी किरंदुल, 33 केवी कुआकोंडा, 33 केवी लाइन कटेकल्याण व उप केंद्रों से निकलने वाले 11 केवी फीडर भी 31 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे। इससे प्रभावित होने वाले क्षेत्र दंतेवाड़ा क्षेत्र, आसपास के गांव व कटेकल्याण उपकेंद्र से जुड़े होने वाले सभी उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकेगी, विभाग प्रयास करेगा कि जल्दी से जल्दी काम पूरा कर लिया जाए।

Source :- दैनिक भास्कर


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *