• April 27, 2024 1:56 am

भाजपा मंडल कसडोल के कार्यकर्ताओं ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन

ByPrompt Times

Jul 8, 2020
भाजपा मंडल कसडोल के कार्यकर्ताओं ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन

*मुखर्जी जी के त्याग, बलिदान एवं विचारों को घर घर पहुंचाने का लिया संकल्प*

कसडोल | आज पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखर राष्ट्र भक्त, महान विचारक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं जम्मू कश्मीर के लिए अपना बलिदान देने वाले परम श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पूजा अर्चना कर जयंती मनाए और श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किए। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी कसडोल मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय साहू धर्मशाला भवन कसडोल में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छाया चित्र की पूजार्चना कर जयंती मनाए एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किए। वहीं उनके बताए रास्ते पर चलते हुए उनके आदर्शो व विचारों को घर घर तक पहुंचाने के संकल्प लिये।       इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू, उपाध्यक्ष संतोष वैष्णव, महामंत्री सुदीप मानिकपुरी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम कैवर्त्य, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल श्रीवास, महामंत्री युवामोर्चा सुजेलाल साहू, सरपंच भरत दास मानिकपुरी, जनपद सदस्य ईश्वर पटेल, सेवक राम धेनुसेवक, गणेश शंकर साहू, कमल श्रीवास, कमल साहू, नागेश साहू आदि उपस्थित रहे।

अशोक कुमार टंडन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *