• June 8, 2026 8:52 am

देर रात मुंबई में ली अंतिम सांस, दो महीने पहले बेटे का ब्रेन ट्यूमर से हुआ था निधन

Share More

11 अप्रैल 2022 | फिल्म 'टू स्टेट' में अपनी दमदार भूमिका से ऑनस्क्रीन पर उपस्थिति दर्ज करवाने वाले अभिनेता और पटकथा लेखक शिव सुब्रमण्यम का देर रात मुंबई में निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा। शिव कुमार सुब्रमण्यम कुछ दिन पहले आई फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में भी नजर आए थे। शिव कुमार का निधन किस कारण हुआ, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। उनके निधन की जानकारी फिल्म निर्माता हंसल मेहता की ओर से सांझा की गई है। इसमें अंतिम संस्कार का विवरण भी शामिल है। हंसल मेहता के मुताबिक, शिव कुमार सुब्रमण्यम का अंतिम संस्कार 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे मोक्षधाम हिंदू श्मशानभूमि में किया जाएगा।

2 महीने पहले ब्रेन ट्यूमर से बेटे की मौत
फिल्ममेकर बीना सरवर ने शिव कुमार सुब्रमण्यम के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर पर ऐक्टर को श्रद्धांजलि दी और बताया कि दो महीने पहले ही उनके बेटे जहान की ब्रेन ट्यूमर के कारण मौत हो गई थी। उन्होंने लिखा है,’बहुत ही दुखद खबर। बेटे जहान की मौत के ठीक दो महीने बाद ही उनका निधन हो गया। उनके बेटे जहान को ब्रेन ट्यूमर था। 16वें बर्थडे से पहले ही उसकी मौत हो गई।

Bollywood actor Shiv Kumar Subramaniam dies; He breathed his last in Mumbai  late at night, the son died of brain tumor two months ago | देर रात मुंबई  में ली अंतिम सांस,

इन चर्चित फिल्मों में किया काम
‘टू स्टेट’ के अलावा सुब्रमण्यम ने ‘तीन पत्ती’, ‘प्रहार’ और रानी मुखर्जी स्टारर ‘हिचकी’ में भी नजर आए थे। उन्होंने विधू विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘परिंदा’ और सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ का स्क्रीनप्ले लिखा था। शिव कुमार ने टीवी शो ‘मुक्ति बंधन’ में भी काम किया था। फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ (2006) के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानी का फिल्मफेयर पुरस्कार भी शिव कुमार को मिला था। इसके अलवा ‘परिंदा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा का फिल्मफेयर पुरस्कार भी उन्हें दिया गया था।

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’’


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *