• May 13, 2024 6:54 am

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद-

7 जनवरी 2022 | आज  पहली बार होगा श्री विष्णु दत्त शर्मा का नीमच आगमन
 बेनर पोस्टर से पटा शहर, भाजपा कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत

नीमच। मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज 8 जनवरी को पहली बार नीमच आगमन होगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा का स्वागत करने भाजपा कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं। आलम यह है कि पूरा बेनर पोस्टर से पट चुका है। बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा का गर्मजोशी से भव्य स्वागत करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा का पिछले दिनों नीमच दौरा प्रस्तावित हुआ, जिसके बाद से जिला भाजपा पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पवन पाटीदार के नेतृत्व में तैयारियां शुरू कर दी थी, जिस मार्ग से श्री शर्मा नीमच शहर में प्रवेश करेंगे, उस मार्ग पर स्वागत के बेनर पोस्ट लगा दिए गए हैं। जगह-जगह भाजपा के झंडे लगाकर श्री शर्मा की अगवानी की तैयारियां चल रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा का दौरा कार्यक्रम जारी
आज 8 जनवरी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा का नीमच आगमन होगा और वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के दौरा कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश काबरा  व सह प्रभारी विकास नामदेव ने  बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा सुबह 10.30 बजे नीमच पहुंचेगेऔर 11 बजे टाउन हाल पहुंच कर 11.45 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक  मोर्चा सम्मेलन में भाग लेंगे। 1.30 बजे वे अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि यादव के निवास ग्वालटोली पहुंचेगे और भोजन करने के बाद 2.30 बजे रवाना होंगे। 2.45 से 3.45 बजे तक वे लायंस डेन में मीडिया से चर्चा करेंगे। इसके बाद 4 से 4.45 बजे तक लायंस डेन में भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद लायंस डेन में ही 5 से 5.45 बजे तक जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। शाम 6.15 से 6 बजे तक लायंस डेन में प्रकोष्ठ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद 7.15 से 8 बजे के बीच विधायक दिलीपसिंह परिहार और भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के निवास पर जाएंगे। 8.15 बजे जीरन मंडी में भाजपा दक्षिण मंडल  की बैठक लेंगे तथा रात्रि 9.30 बजे जीरन में नवलगीरी गोस्वामी के निवास पर भोजन करेंगे। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *