• June 7, 2026 10:45 am

पैरोल पर बाहर आने के बाद राम रहीम ने तलवार से काटे पांच केक, बोले- 5 साल बाद मिला जश्न मनाने का मौका

Share More

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim) फिलहाल पैरोल पर बाहर आए हैं और उन्हें तलवार से केक काटकर जश्न मनाते देखा गया। बलात्कार और हत्या के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख शनिवार को हरियाणा (Haryana) के रोहतक जिले की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आए और उत्तर प्रदेश के बागपत में अपने बरनावा आश्रम पहुंचे। राम रहीम द्वारा केक के साथ सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

5 साल बाद मिला जश्न मनाने का मौका- राम रहीम

अपनी जमानत अर्जी में राम रहीम ने कहा था कि वह 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होना चाहता है। सोशल मीडिया पर आए कथित वीडियो में डेरा प्रमुख को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “पांच साल बाद ऐसा जश्न मनाने का मौका मिला है तो मुझे कम से कम पांच केक काटने चाहिए। यह पहला केक है।”

 

संयोग से शस्त्र अधिनियम के तहत हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन (तलवार से केक काटना) प्रतिबंधित है। राम रहीम ने सोमवार को हरियाणा और कुछ अन्य राज्यों में कई स्थानों पर अपने संप्रदाय के स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित एक मेगा स्वच्छता अभियान का वर्चुअल उद्घाटन किया था। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार (Rajya Sabha MP Krishan Lal Panwar) और पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सहित हरियाणा के कुछ वरिष्ठ नेताओं (BJP leaders) ने भी भाग लिया।

बता दें कि राम रहीम को अगस्त 2017 में पंचकूला (Panchkula) की एक विशेष सीबीआई अदालत (CBI court) ने दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के लिए दोषी ठहराया था। सीबीआई ने 2003 में और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों पर मामला दर्ज किया था। कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) में पुलिस स्टेशन सदर में पहले दर्ज मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ली थी।

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *