• April 26, 2024 11:16 am

नौ दिन बाद आज से होगी खरीदी, 13 दिन शेष

19 जनवरी 2022 | खराब मौसम बारिश और सरकारी एवं एच्छिक अवकाश के चलते पांच दिन तक धान खरीदी बंद थी। मौसम खुलने के बाद गुरुवार से खरीदी शुरू होनी थी मगर मौसम के उतार -चढ़ाव को देखते हुए विभाग द्वारा टोकन नही काटा जा रहा था। जिसके कारण खरीदी शुरू नहीं हो सकी। वही अब 9 दिन बाद मंगलवार 18 जनवरी से धान की खरीदी शुरू की जाएगी। जिसमें लक्ष्य को पूर्ति करने के लिए विपणन विभाग के पास मात्र 13 दिन शेष है।

छत्तीसगढ़ में सभी धान खरीदी केन्द्रो में चबूतरों का निर्माण किया जायेगा,  2048 केन्द्रों में बनेंगे 4-4 चबूतरे - MBNS NEWS

बारिश के चलते 9 से 12 जनवरी तक जिले में चार दिन तक खरीदी बंद थी। ऐसे में शनिवार व रविवारों को अवकाश थी वही यही स्थिति सोमवार को भी शासन ने राजकीय अवकाश घोषित होने पर खरीदी नही हो पाई। अब इस स्थिति में 9 दिन बाद मंगलवार से फिर से मंडियों में किसानों की चहलकदमी से रौनक़ बढ़ेगी। यहां यह बताना लजामी होगा कि 60 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य है। 38 लाख 5 हजार 13 क्विंटल खरीदी हो गई। वहीं 25 लाख क्विंटल धान का डीओ कटा है जिसमें 18 लाख क्विंटल का उठाव भी हो गया है।

Chhattisgarh government will take 21 thousand crore loan for paddy purchase  | धान खरीदी के लिए 21 हजार करोड़ कर्ज लेगी प्रदेश सरकार - Dainik Bhaskar

जानकारी यह भी सामने आ रही है कि आधिकांश छोटे समिति मंडी में चबूतरा नही होने से जल भराव है। कीचड़ से सरोबर होने की वजह से मंडी प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारियों के दिशा निर्देश पर समुचित व्यवस्था बनाने में जुट गई है। इसके अलावा छोटे समिति में लगभग 90 फीसद धान की आवक हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि तय समय मे सभी किसानों से शेष 22 लाख क्विंटल धान खरीद

Source:- नईदुनिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *