• June 7, 2026 2:28 pm

चुनाव के बाद 10 रुपए से अधिक तक बढ़े पेट्रोल के दाम, जानें आज कितना बढ़ा आपकी जेब पर भार

Share More

08 अप्रैल 2022 | अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का सीधा असर घरेलू बाजार में देखने को मिलता है। हालांकि यह बात अलग है कि देशवासियों को यह प्रभाव चुनाव के बाद यानी कि आम दिनों में दिखाई देता है। जैसा कि वर्तमान में हालात हैं, जब 22 मार्च के बाद से अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10.20 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। लेकिन चुनाव के दौरान जब कच्चा तेल आसमान पर चढ़ा था तब देश की सरकारी कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) ने कीमतों को स्थिर बनाए रखा। इस स्थिति को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि चुनाव के दौरान भारतीय तेल कंपनियां कच्चे तेल पर नहीं बल्कि सरकार पर निर्भर होती हैं! 

फिलहाल बात करें आज (08 अप्रैल 2022, शुक्रवार) की तो देशवासियों को लगातार दूसरे दिन राहत मिली है। यानी कि पेट्रोल और डीजल दोनों के ही रेट जस के तस बने हुए हैं। बावजूद इसके मुंबई में पेट्रोल 120.51 प्रति लीटर बिक रहा है। देश के अन्य कई शहरों में तो स्थिति इससे भी भयाभय है। आपको बता दें कि, कंपनियों ने 16 में से 14 दिन दाम बढ़ाए थे, ऐसे में आमजन की जेब पर भार तेजी से बढ़ा है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम..

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 120.51 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 115.12 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपए प्रति लीटर हो गया है।             

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 96.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 104.77 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 99.83 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Source :- “दैनिक भास्कर”


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *