• June 9, 2026 8:03 am

भाजपा के बृजमोहन के कालीचरण को छोड़ने के ट्वीट पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने जताई आपत्ति

Share More

रविंद्र चौबे ने कहा बापू को पूरा देश सम्मान करता है, टिप्पणी करने वाले कालीचरण को छोड़ने का सवाल ही नहीं है।

31 दिसम्बर 2021 | रायपुर के रावनभाटा में धर्म संसद में महात्मा गांधी पर टिप्पणी पर भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल के कालीचरण के छोड़ने की मांग पर ट्वीट पर कांग्रेस ने प्रतिक्रया जताई है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे पर ने बृजमोहन के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि महात्मा गांधी को सारा देश सम्मान करता है, उन्होंने सारे देशवासियों का अपमान किया है। रविंद्र चौबे ने कहा कि भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल के ट्वीट से लगता है कि उनकी मानसिक स्थिति खराब है, उनका मानसिक उपचार किया जाना चाहिए। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि बापू का अपमान करने वाले पर कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन भगवान राम पर आपत्तिजनक बातें करने वालों पर कब कार्रवाई होगी। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि गांधीजी पर जो अंगुल उठाएगा उसकी अंगुली काट दी जाएगी। गौरतलब है कि 26 दिसंबर को रावणभाठा में धर्म संसद में दिए कालीचरण के विवादित व्याख्यान पर टिकरापारा थाने में कालीचरण के विरुद्ध भादवि की धारा 294, 505 (2) दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 153 A (1) (A), 153 B (1)(A), 295 A ,505(1)(B) , 124A का भी समावेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से कालीचरण अपना फोन बंद कर फरार था। आरोपित कालीचरण की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस की अलग-अलग टीम मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली रवाना हुई थी और सभी संभावित स्थानों पर पतासाजी कर रही थी। हिरासत में लेने के 24 घंटे के भीतर रायपुर पुलिस रायपुर के न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जाएगा। रायपुर पुलिस द्वारा पूरी विधिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए काली चरण को हिरासत में लिया गया है। देर शाम तक पुलिस टीम के रायपुर पहुंचने की संभावना है।

Source :- “नईदुनिया”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *