• April 30, 2024 2:26 am

अखिलेश यादव बोले- हर वर्ग के लोग भाजपा के खिलाफ और इंडिया गठबंधन के पक्ष में हैं…

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ग के लोग भाजपा के खिलाफ और इंडिया गठबंधन के पक्ष में हैं. उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव का माहौल अलग है. पहले चरण के चुनाव से ही हवा इंडिया गठबंधन के पक्ष में है. पश्चिमी यूपी में चल रही हवा भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी.

 

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि यह लोकसभा चुनाव लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण बचाने का चुनाव है. भाजपा के लोग और उनके कई सांसद देश में लोकसभा चुनाव जीतकर संविधान बदलने की बात कह रहे हैं. बाबा साहब आंबेडकर ने जो संविधान बनाया है, भाजपा उसी को खत्म करना चाहती है. अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव देश के नौजवानों और किसानों के भविष्य से जुड़ा हुआ है.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी को धोखा दिया है. जिसके कारण पूरे देश में इनके खिलाफ नाराजगी है. इस पार्टी के नेता पहले जुमलेबाजी करते थे, लेकिन, अब वो गारंटी लेकर आए हैं. भाजपा सरकार ने किसानों की फसलों को एमएसपी का कानूनी अधिकार देने का वादा पूरा नहीं किया. किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

source lalluram news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *