• June 6, 2026 9:32 am

पंजाब में कांग्रेस के चार उम्मीदवारों का ऐलान, प्रदेश अध्यक्ष राजा वाडिंग को टिकट, क्या है वजह?

Share More

देश की सबसे पुरानी पार्टी ने सोमवार को पंजाब लोकसभा चुनाव में अपने चार नामों वाली उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में कांग्रेस ने मौजूदा सांसद जसबीर सिंह गिल की जगह पूर्व सांसद विजय इंदर सिंगला को आनंदपुर साहिब से और कुलबीर सिंह जीरा को खडूर साहिब से टिकट दिया है. वहीं, पार्टी महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा को गुरदासपुर लोकसभा सीट से जबकि प्रदेश अध्यक्ष और गिद्दड़बाहा से विधायक राजा वाडिंग को लुधियाना से चुनावी रण में भेजा गया है. बता दें कि इसी के साथ कांग्रेस ने पंजाब की 13 में से 12 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं. जबकि एक सीट फिरोजपुर अभी भी बचा है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

source tv9 bharatvarsh

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *