• June 7, 2026 2:52 am

Alirajpur Suicide Case: पूरे परिवार ने लगाई फांसी, बंद कमरे में मिला पति-पत्नि और 3 बच्चों का शव

ByPrompt Times

Jul 1, 2024
Share More

मध्य प्रदेश में एक पूरे परिवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस इस बात की अभी पुष्टी नहीं हो पाई है।

Alirajpur: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक साथ पूरे परिवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक परिवार की मौत पर संदेह बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार एक परिजन जब घर पहुंचा तो उसने पूरे परिवार को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया। जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

फंदे से लटका पूरा परिवार
मिली जानकारी के अनुसार जिले में सोमवार को एक परिवार के पांच सदस्यों पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक परिवार की मौत पर संदेह बना हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुनेरी पंचायत के राउड़ी गांव में राकेश सिंह, उनकी पत्नी ललिता और दो बेटे तथा एक बेटी के शव फांसी के फंदे से लटके मिले हैं।
हत्या या आत्महत्या पुलिस को संदेह
यह आत्महत्या है या हत्या, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया गया है कि सोमवार की सुबह राकेश का एक परिजन घर पहुंचा, तो उसने परिवार के सभी सदस्यों के शव फांसी के फंदे से लटके देखे। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी |
जांच में जुटी पुलिस की टीम
बाद में मौके पर पुलिस आई। राकेश और उसके परिवार के सदस्यों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राकेश के पड़ोसियों का कहना है कि उसने कभी भी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया और न ही वह परेशान नजर आया। उसके परिवार के किसी भी सदस्य ने अपनी परेशानी किसी को नहीं बताई। इसलिए, कई तरह आशंका व्यक्त की जा रही है।
SOURCE – TIMES NOW NAVBHARAT

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *