• June 7, 2026 4:33 pm

सनकी आशिक ने किया नाबालिग का मर्डर, चाकू से किया कई बार वार; अब गिरफ्तार

ByPrompt Times

Jul 2, 2024
Share More

जबलपुर से हाल ही एक खबर सामने आई है, जहां एक तरफा प्यार में पागल एक सनकी शख्स ने किशोरी की चाकू मारकर हत्या कर दी। लड़की अपने मित्र के साथ कार से कहीं जा रही थी। आरोपी ने उसका पीछा किया और मौका मिलते ही चाकू से कई वार किया-

Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर से हाल ही एक खबर सामने आई है, जहां एक तरफा प्यार में पागल एक सनकी शख्स ने किशोरी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार की रात की है। जब 17 साल की किशोरी अपने मित्र के कार में बैठी थी। जब कार रुकी तो शख्स ने लड़की पर चाकू से कई बार किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस सीसीटीव खंगाला और आरोपी की पहचान होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ की जा रही है।

एक तरफा आशिक ने की हत्या
जानकारी के अनुसार जबलपुर जिले में एक तरफा प्यार में सनकी शख्स ने किशोरी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त की है, जब 17 साल की तमन्ना नामक किशोरी अपने एक मित्र के साथ कार में बैठी थी। इसी दौरान मच्छरहाई निवासी गुफरान ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में तमन्ना को एक निजी अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। लेकिन, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
आरोपी ने पीछा कर किया चाकू से वार
गोमती थाना क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह राठौर ने आईएएनएस को बताया कि आरोपी को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह एक तरफा प्रेम बताया जा रहा है। आरोपी गुफरान के साथ तमन्ना पढ़ती थी और दोनों का परिचय भी था। बीते कुछ दिनों से तमन्ना ने गुफरान से बात करना बंद कर दिया था। वहीं, गुफरान ने उसे किसी दूसरे लड़के के साथ घूमते देखा। इससे वह तमन्ना के पीछे पड़ गया।
पुलिस ने आरोप को किया गिरफ्तार
सोमवार की शाम को भी गुफरान ने तमन्ना को अपने मित्र के साथ कार से कहीं जाते देखा तो वह उसके पीछे चल पड़ा। कार रुकी तो उसने तमन्ना पर चाकू से कई प्रहार कर दिए। पुलिस ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल के करीब के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और आरोपी की पहचान की जा सकी।
SOURCE – TIMES NOW NAVBHARAT

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *