• June 7, 2026 12:04 am

ओमिक्रॉन के बढ़ते संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे मंत्रिपरिषद की बैठक, विधानसभा चुवानों पर भी चर्चा की संभावना

Share More

29 दिसम्बर 2021 | भारत में अब तक 22 राज्यों (यूटी) में ओमीक्रॉन के 664 मामले मिले हैं, जिनमें से 186 लोग ठीक हो गए हैं या पलायन कर चुके हैं. महाराष्ट्र में सबसे अधिक 167 ऐसे मामले मिले हैं.

कोरोना वायरस का नए वेरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे. यह बैठक शाम 4 बजे हो सकती है. बैठक में सभी मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है और जिन चीजों पर चर्चा होने की बात कही जा रही है उनमें उत्तर प्रदेश और पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव भी शामिल हैं.

पीएम मोदी ने पिछले गुरुवार को बुलाई एक उच्च स्तरीय बैठक में महामारी की स्थिति का जायजा लिया था, जहां उन्होंने अधिकारियों से ओमिक्रॉन के प्रसार को लेकर हाई लेवल की सतर्कता बनाए रखने के लिए कहा था. इससे पहले केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा था कि ओमिक्रॉन डेल्टा वेरिएंट की तुलना में कम से कम तीन गुना अधिक फैलने वाला वायरस है. साथ ही साथ राज्यों से कहा था कि वे वॉर रूम को “एक्टिवेट” करें. यहां तक ​​कि स्मॉल ट्रेंड्स व बढ़ते मामलों का भी विश्लेषण करते रहें और जिला व स्थानीय स्तर पर रोकथाम की सख्त और त्वरित कार्रवाई करते रहें.

भारत में अब तक 22 राज्यों (यूटी) में ओमीक्रॉन के 664 मामले मिले हैं, जिनमें से 186 लोग ठीक हो गए हैं या पलायन कर चुके हैं. महाराष्ट्र में सबसे अधिक 167 ऐसे मामले मिले हैं. इसके बाद दिल्ली में 165, केरल में 57, तेलंगाना में 55, गुजरात में 49 और राजस्थान में 46 मामले दर्ज किए गए हैं. मंगलवार को ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत कुछ दिनों के भीतर कोविड -19 की वृद्धि दर में तेजी देख सकता है.

ओमिक्रॉम के दैनिक मामलों में हो सकती है तेजी से बढ़ोतरी

रिपोर्ट में एक विशेषज्ञ के हवाले से कहा गया है, ‘यह संभावना है कि भारत में ओमिक्रॉम के दैनिक मामलों में विस्फोटक वृद्धि देखी जाएगी और तेजी से बढ़ते मामलों का समय अपेक्षाकृत कम होगा.’ पिछले हफ्ते, भारत ने बूस्टर शॉट्स की अनुमति दी और टीकाकरण अभियान में 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों को शामिल किया गया. दो और टीकों के साथ-साथ मर्क एंड कंपनी की एंटीवायरल गोली मोलनुपिरवीर को स्थानीय दवा नियामक ने मंगलवार को मंजूरी दे दी.

कोरोना वैक्सीन की 143 करोड़ डोज लगाई गईं

वहीं, देश में दी गई कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक की संख्या मंगलवार को 143 करोड़ पर पहुंच गई. देश भर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था. अग्रिम मोर्चा के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था.

कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के गंभीर रोगों से लोगों के लिये शुरू हुआ. देश ने एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया. सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के टीकाकरण की अनुमति दी.

Source :-“टी वी 9 हिंदी”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *