• June 7, 2026 11:47 am

UPSC-ESE 2021 DAF: इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम के इंटरव्यू की एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू, यहां मिलेंगे फॉर्म

Share More

28 दिसंबर 2021 | UPSC ESE 2021: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन (MAINS) के नतीजों को जारी करने के बाद इंटरव्यू के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं. 

नई दिल्ली: UPSC Engineering Serving MAINS Exam 2021: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा इंजीनयरिंग सर्विस एग्जामिनेशन (ESE) के डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं. अभ्यर्थी यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म निकालकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं. 

मेन एग्जाम क्लीयर करने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर भर सकते हैं. 

7 जनवरी से पहले भरें फॉर्म
अभ्यर्थी ध्यान दें कि उन्हें 7 जनवरी 2022 से पहले एप्लीकेशन फॉर्म भर कर सबमिट करना होगा. एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी होने के बाद फॉर्म के लिंक को वेबसाइट से हटा दिया जाएगा. 7 जनवरी के बाद ही इंटरव्यू प्रोसेस की डेट जारी की जाएगी. 

यह भी पढ़ेंः- NCERT Syllabus 2022: सभी कक्षाओं के सिलेबस में होगी कटौती, नए सत्र से होगा लागू

वैकेंसी डिटेल
215 पदों पर भर्तियां की जाएंगी

  • सिविल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 

वेबसाइट पर बनाए रखें नजर
इंटरव्यू की डिटेल अभ्यर्थियों को यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी. इंटरव्यू डेट की जानकारी अभ्यर्थियों को ई-समन लेटर के माध्यम से दी जाएगी. इंटरव्यू शेड्यूल रोल नंबर के साथ ही वेबसाइट पर अवेलेबल हो जाएंगे.

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें DAF फॉर्म

  • STEP 1: upsconline.nic.in पर जाएं
  • STEP 2: होम पेज पर ‘UPSC की विभिन्न परीक्षाओं के लिए DAF’ पर क्लिक करें. 
  • STEP 3: ‘इंजीनियरिंग सेवा (MAIN) एग्जाम, 2021’ पर क्लिक करें.
  • STEP 4: पोर्टल पर लॉग-इन करें, DAF फॉर्म भरें और अपना फॉर्म सबमिट कर दें.
  • STEP 5: एप्लीकेशन फॉर्म भर कर डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें. 

UPSC ने जारी किया था CDS-2 का रिजल्ट
ESE-MAIN एग्जाम 2021 के रिजल्ट से पहले UPSC ने CDS-2 एग्जाम का रिजल्ट भी जारी कर दिया था. अभ्यर्थी UPSC की वेबसाइट के माध्यम से ही इन सभी एग्जाम के नतीजों को देख सकते हैं.

Source;- “जी नेवस”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *