• May 11, 2024 8:31 am

मंडी मध्यस्थता योजना में 5 से 35 रुपये तक कम हुईं सेब ढुलाई की दरें

ByPrompt Times

Jul 27, 2021
  • एचपीएमसी ने प्रदेश के सेब उत्पादक इलाकों को आठ सेक्टरों में बांटा हैं। इन क्षेत्रों से परवाणू के लिए एमआईएस में खरीदे सेब की ढुलाई होनी है।

27-जुलाई-2021 | प्रदेश भर से चालू सीजन में मंडी मध्यस्थता योजना में खरीदे जाने वाले सेब की ढुलाई के लिए सरकार ने ट्रक भाड़ा निर्धारित कर दिया है। प्रदेश की 17 कंपनियों ने सेब ढुलाई के लिए निविदाएं दी थी। इनमें से सबसे कम रेट देने वाली दो कंपनियों को सेब ढुलाई का काम सौंपा दिया है। कंपनियों के ट्रक परवाणू सेंटर तक सेब की ढुलाई करेंगे। कुछ स्थानों से सेब की ढुलाई के रेट पिछले साल के मुकाबले कम हुए हैं, जबकि कई इलाकों से सेब की ढुलाई की दरें बढ़ी हैं।

एचपीएमसी ने प्रदेश के सेब उत्पादक इलाकों को आठ सेक्टरों में बांटा हैं। इन क्षेत्रों से परवाणू के लिए एमआईएस में खरीदे सेब की ढुलाई होनी है। सेब ढुलाई की दरें प्रति क्विंटल के हिसाब के तय की गई हैं। यह सेब बोरियों में खरीदा जाता है। एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने कहा कि मंडी मध्यस्थता योजना में खरीदे जाने वाले सेब की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। ये दरें चालू सीजन के लिए लागू होंगे। 

स्थान       नई दरें          पुरानी
चौपाल से   165 रुपये    170 
गुम्मा-कोटखाई से 158    158
जुब्बल      185            191 
रोहड़ू से     189            228 
कोटगढ़ से   155            179 
ननखड़ी से   155           179 
रामपुर, दलाश से 190    189 

Source;-“अमर उजाला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *