• May 20, 2024 10:08 am

 टीचर भर्ती के लिए आवेदन शुरु, मिलेगी 1 लाख रुपये तक सैलरी

ByADMIN

Jun 9, 2022
09  जून 2022 | उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UPSESSB) ने उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर की भर्ती (UPSESSB TGT PGT Recruitment 2022) के लिए आज से आवेदन शुरू कर दिए हैं। इन शिक्षक पदों पर भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.upsessb.org पर विजिट कर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 जुलाई 2022 है। इस भर्ती के माध्यम से टीजीटी के 3,539 और पीजीटी के 624 पदों को भरा जाएगा। इसके साथ ही फीस ऑनलाइन जमा करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई 2022 है। 

UP TGT PGT Recruitment 2022 टीजीटी वैकेंसी डिटेल्स

कुल पद- 3,539

(महिला)- 326 पद
(पुरुष)- 3,213 पद

विषय के अनुसार पद

इंग्लिश- 557 पद
हिन्दी- 557 पद
साइंस- 540 पद
गणित- 533 पद
सोशल साइंस- 383 पद
संस्कृत- 291 पद
होम साइंस- 179 पद
फिजिकल एजुकेशन- 170 पद
आर्ट- 148 पद
कॉमर्स- 38 पद
म्यूजिक- 23 पद
एग्रीकल्चर- 47 पद
बायोलॉजी- 50 पद
उर्दू- 13 पद
संगीत वादन- 10 पद

एप्लीकेशन फीस
जनरल कैटेगरी और ओबीसी के उम्मीदवारों को फीस के रूप में 750 रुपये देने होंगे। इसके साथ ही एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये पीस के रूप में देने होंगे।

उम्र सीमा
उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2022 को 21 वर्ष से कम ना हो।

सैलरी
44,900- 1,42,400 रुपये

सेलेक्शन प्रोसेस
टीजीटी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले 500 अंकों की एक सामान्य योग्यता की एक लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें 125 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के जरिए होगा।

UP TGT PGT Recruitment 2022 पीजीटी वैकेंसी डिटेल

कुल पद- 624
(महिला)- 75
(पुरुष)- 549

विषय के अनुसार पद
हिन्दी- 85 पद
नागरिक शास्त्र- 35 पद
फिजिक्स- 40 पद
केमिस्ट्री- 39 पद
बायोलॉजी- 50 पद
भूगोल- 52 पद
गणित- 22 पद
अंग्रेजी- 76 पद
सोशियोलॉजी- 24 पद
इतिहास- 21 पद
शिक्षाशास्त्र- 10 पद
साइकोलॉजी- 12 पद
आर्ट- 14 पद
कॉमर्स- 14 पद
होम साइंस- 6 पद

सैलरी
47,600- 1,51,100 रुपये

सेलेक्शन प्रोसेस

पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। लिखित परीक्षा 425 अंको की होगी और इंटरव्यू के लिए 50 अंक दिए जाएंगे। लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन दूसरे राउंड यानी इंटरव्यू के लिए किया जाएगा।

सोर्स;-“नवभारत टाइम्स “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *