• June 5, 2026 5:19 am

मेष, कर्क, धनु राशि वालों को मिलेगा लाभ, सभी 12 राशियों का जानें कल का राशिफल

Share More

1 मई 2023 ! ज्योतिष गणना के अनुसार 01 मई 2023, सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है. मकर राशि वालों को माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा. कारोबार में व्यस्तता रहेगी. आप कुछ नई योजनाओं को भी शुरू करेंगे. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. मेष से मीन राशि तक के लिए सोमवार का दिन कैसा रहेगा, आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बहुत बढ़िया रहने वाला है. नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे. जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. कल आप अपनी मीठी वाणी से अपने सभी कार्यों को पूरा कराने में सक्षम रहेंगे. छात्रों को पढ़ाई में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी.

हायर एजुकेशन के लिए समय बढ़िया है. आपको अपना मनपसंद से पढ़ने का मौका मिलेगा. व्यवसाय कर रहे जातकों को कल व्यवसाय में मनचाहा प्राप्त होगा. आकस्मिक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आप अपने रुके हुए कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे. माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा. कारोबार में व्यस्तता रहेगी. आप कुछ नई योजनाओं को भी शुरू करेंगे. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. व्यवसायिक सोच को विस्तार मिलेगा. छात्र कैरियर में सफल रहेंगे. आर्थिक लाभ मिल सकता है. रुके हुए धन की प्राप्ति होगी. पिताजी आपके व्यवसाय में धन खर्च करेंगे. आप परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे. सभी लोग अपने सुख-दु:ख बांटते हुए नजर आएंगे. कहीं बाहर घूमने जाने की भी योजना बनाएंगे.

आप घर की साज-सज्जा पर कुछ धन खर्च करेंगे. आपने जो पहले निवेश किया हुआ है, उसका भी पूरा लाभ मिलेगा. कल आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे. संतान की गलत संगति के कारण माता-पिता परेशान दिखेंगे, जिसके लिए वह अपने परिचितों से बातचीत करेंगे. शिक्षा ग्रहण करने घर से कहीं दूर भेज सकते हैं. जीवन साथी के साथ आप उनके घर के कार्य में हाथ बटाते हुए नजर आएंगे.

सोर्स :-“ABP न्यूज़                                             


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *