• June 7, 2026 2:42 am

ऐसे बीतेगा वर्ष 2023 के 5वें महीने का 2रा दिन

Share More

2 मई 2023 ! मेष
आपकी सेहत दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में कलह का माहौल बनेगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना करें, ताकि जिंदगी में आगे आपको पछताना पड़े। अगर कोई छोटा व्यक्ति भी आपको सलाह दे, तो उसे सुने क्योंकि कई बार छोटे लोगों से आपको जीवन को जीने की बड़ी सीट मिल जाती है।

वृष
मानसिक शांति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। जो लोग लघु उद्योग करते हैं, उन्हें कल के दिन अपने किसी करीबी की सहायता मिल सकती है, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। दूसरों की कमियां ढूंढऩे का गैर- जरूरी काम रिश्तेदारों की आलोचना का रूख आपकी ओर मोड सकता है। आप को समझना चाहिए कि यह केवल समय की बर्बादी है और इससे कुछ हासिल नहीं होता है। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे। घर की मरम्मत पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है।

मिथुन
आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप किसी पुरानी बीमारी से काफी आराम महसूस करेंगे। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जांच पड़ताल कर लें। यह वक्त इस बात को समझने का है, गुस्सा करना पागलपन है और यह आप को भारी नुकसान की तरफ धकेल सकता है।

सोर्स :“खास खबर” 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *