• June 5, 2026 12:32 pm

‘कोई जाति पूछ ले, मम्मी मम्मी करते हैं’… राहुल गांधी पर BJP ने बोला हमला- क्या आप साधु हैं

ByPrompt Times

Jul 31, 2024
Share More

राहुल गांधी और कांग्रेस को जवाब देते हुए बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि सदन के अंदर जाति नहीं पूछी जा सकती है तो फिर बाहर जाति कैसे पूछी जा सकती है।

 sambit patra replied to rahul gandhi

जाति विवाद पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सभी ने देखा कि अनुराग ठाकुर ने जब अपने विषय को रखा तो उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। सदन में बहुत सारे सांसद थे, लेकिन एक ही सांसद को बुरा लगा। जाति पूछने पर हंगामा क्यों? कांग्रेसियों को लगा कि राहुल गांधी से उनकी जाति पूछ ली गई है। उन्होंने कहा कि अगर उस व्यक्ति से जाति पूछ ली गई, जो सबकी जाति पूछता है तो इसमें क्या गलत है। जबकि उनका नाम तक नहीं लिया गया था।

संबित पात्रा ने कहा कि जब से 18वीं लोकसभा शुरू हुई है। जब से सत्र शुरू हुआ है, मैं एक ही चीज देख रहा हूं। 99 की संख्या और अहंकार का खेल। राहुल गांधी का व्यवहार और उनके व्यवहार के कारण उनकी पार्टी के सांसदों का व्यवहार अक्षम्य है। ये कई बार दिल को चुभता है और हमारे सिर को भी झुकाने के लिए बाध्य कर देता है कि हम उस सदन में बैठे हैं, जो लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है। लेकिन उस मंदिर में इस तरह का अहंकार, बातें और राहुल गांधी का व्यवहार, ये चुभता है |

क्या राहुल गांधी साधु हैं- संबित पात्रा ने पूछा

बीजेपी प्रवक्ता ने हमला बोलते हुए कहा कि कुछ समय पहले राहुल गांधी पत्रकारों से जाति पूछने का काम कर रहे थे। पत्रकारों की जाति पूछी जा सकती है। हलवा सेरेमनी में जो अधिकारी खड़े हैं उनकी जाति राहुल गांधी पूछ रहे थे। जज की जाति, सैनिक की जाति पूछ सकते हैं । इनसे अगर कोई पूछ लें तो मम्मी मम्मी करते हैं। ये क्या मजाक बनाकर रखा हुआ है। संबित पात्रा ने कहा कि क्या राहुल गांधी साधु हैं। अगर साधु होते तो जाति नहीं पूछी जाती। क्या वो ज्ञानवान हैं, अगर हैं तो अपना ज्ञान बताएं। वो ना साधु हैं और ना ही ज्ञानी हैं।अगर उस व्यक्ति से जाति पूछ ली गई, जो सबकी जाति पूछता है तो इसमें क्या गलत है।

‘जाति नहीं पूछेंगे तो जनगणना कैसी होगी’

संबित पात्रा ने यहां सवाल उठाते हुए कहा कि आप जाति जनगणना चाहते हैं और आप कह रहे हैं कि सदन के अंदर जाति नहीं पूछी जा सकती है तो फिर बाहर जाति कैसे पूछी जा सकती है। आप लोगों ने कहा कि सदन के अंदर जाति पूछना अपमान है, तो बताएं कि जातीय जनगणना कैसे होगी।

SOURCE –  REPUBLIC BHARAT

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *