• May 17, 2024 8:27 pm

13 को मुंबई में ऑक्शन; प्रदेश की 22 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, इनमें से 5 शॉर्टलिस्ट

09 फ़रवरी 2023 | हिमाचल की 5 महिला क्रिकेटर पहली वुमन IPL लीग में खेलती नजर आएंगी। पहली बार होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 13 फरवरी को मुंबई में खिलाड़ियों की ऑक्शन होगी। इसके लिए हिमाचल की 22 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से 5 शॉर्टलिस्ट हुई हैं।

शॉर्टलिस्ट होने वाली खिलाड़ियों में हरलीन दयोल, सुषमा वर्मा, रेणुका ठाकुर, वसुवी फिस्टा और चित्रा जमवाल शामिला हैं। IPL के लिए कुल 1,525 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 409 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं।

रेणुका ठाकुर ने रेलवे से रजिस्ट्रेशन किया
बता दें कि शिमला की रहने वाली तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने रेलवे की ओर से रजिस्ट्रेशन किया। HPCA से हरलीन दयोल ने 40 लाख रुपये के बेस प्राइज के साथ रजिस्ट्रेशन किया। हरलीन अभी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। सुषमा वर्मा ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइज में रजिस्ट्रेशन किया। वह भी टीम का हिस्सा हैं।

इसके अलावा अनकैप्ड खिलाड़ियों में रोहडू की वसुवी फिस्टा, जम्मू की चित्रा सिंह जमवाल और किन्नौर की सुष्मिता कुमारी ने 10 लाख के बेस प्राइज से रजिस्ट्रेशन करवाया है। यह सभी घरेलू क्रिकेट हिमाचल प्रदेश की टीम से खेलती हैं। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने यह जानकारी दी।

महिलाओं के लिए BCCI उठा रहा बड़े कदम
उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को होने वाली ऑक्शन के लिए 5 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो प्रदेश के लिए खुशी की बात है। BCCI महिला खिलाड़ियों के लिए अच्छा काम कर रहा है। इससे देश और प्रदेश में महिला खिलाड़ी क्रिकेट में रुझान दिखाएंगी। पिछले कुछ सालों से प्रदेश में क्रिकेट के प्रति महिलाओं में ज्यादा रुझान देखा जा रहा है, जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *