• May 9, 2024 8:15 am

WTC फाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, वनडे वर्ल्ड कप से भी बाहर होगा यह स्टार खिलाड़ी!

26 अप्रैल 2023 |  भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह साल काफी महत्वपूर्ण है। आईपीएल 2023 के बाद जहां 7 जून से टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। वहीं उसके बाद एशिया कप 2023 जैसा प्रमुख टूर्नामेंट खेला जाना है। सबसे बड़ी चुनौती है इस साल भारत में ही होने वाला वनडे वर्ल्ड कप 2023। इन सभी मेगा ईवेंट के लिए भारतीय टीम जहां कमर कसने लगी है। तो इंजरी टीम के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, मंगलवार को WTC फाइनल के लिए टीम के स्क्वॉड का ऐलान किया गया था। लेकिन उससे पहले अब टीम के लिए एक और इंजरी से जुड़ी बुरी खबर आ रही है।

दरअसल दिसंबर 2022 के अंत में एक भीषण कार एक्सीडेंट का शिकार हुए ऋषभ पंत तकरीबन चार महीनों से टीम से दूर हैं। इस हादसे में उनके कई गंभीर चोटे आई थीं। इसके बाद उनकी रिकवरी चल रही है। मुंबई में उनके घुटने का ऑपरेशन भी हुआ था। इन सभी अपडेट के बाद अब जो जानकारी सामने आई है उससे भारतीय क्रिकेट फैंस और टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ सकती है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार स्टार भारतीय विकेटकीपर का वर्ल्ड कप से भी बाहर होना लगभग तय है। हालांकि, हर किसी को उम्मीद थी कि शायद पंत वर्ल्ड कप से पहले ठीक हो जाएंगे। लेकिन अब जो जानकारी आई है उस मुताबिक जल्दी से जल्दी उनकी रिकवरी होती भी है तो जनवरी से पहले पंत सही नहीं हो पाएंगे।

वापसी में पंत को लग सकता है कितना समय?

इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि, यहां से भी पंत को तकरीबन सात से आठ महीनों का समय फिट होने में लग सकता है। वहीं वह एक विकेटकीपर हैं तो उनके कमबैक में यह समय बढ़ भी सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) लगातार पंत के लिए हर मेडिकल सुविधा मुहैया करवाने में जुटा है। पहले भी बोर्ड की तरफ से यह कहा जा चुका है कि वो पंत की रिकवरी के लिए हर संभव प्रयास करेगा और इस दौरान लगातार उनके सपोर्ट में रहेगा। भारतीय विकेटकीपर को हाल ही में आईपीएल 2023 के दौरान दिल्ली के अरुण जेठली स्टेडियम और फिर बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स के कैंप के साथ देखा गया था।

गौरतलब है कि पंत आखिरी बार बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट मैच में नजर आए थे। उसके बाद वह भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए। उनके घुटने में लिगामेंट टीयर का ऑपरेशन भी मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटन में हुआ था। उसके बाद अभी उनकी एक और सर्जरी होने की भी संभावना है। यही कारण है कि अभी उनकी फुल रिकवरी को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) पहुंच चुके हैं। कुछ दिनों पहले दिल्ली कैपिटल्स के मैच से पहले भी वह वहां दिखे थे। इसके अलावा मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी पंत ने एनसीए का जिक्र करते हुए अपनी रिकवरी की एक फोटो शेयर की।

सोर्स :-” इंडिया TV ”              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *