• June 7, 2026 3:26 am

थाना के सामने भिड़े बजरंगी, एक ने तान दिया कट्टा, गाली-गलौज के साथ चले पत्थरबाजी और डंडे

Share More

6 जुलाई 2023 ! अंजोरा पुलिस चौकी के सामने बजरंग दल के दो गुटों के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर असली नकली बजरंगी होने का आरोप लगाते हुए विवाद किया। पत्थरबाजी और गाली गलौज के बीच पुलिस की ही मौजूदगी में डंडे भी चले। इस दौरान बजरंग दल के एक युवक ने कट्टा तान दिया। विवाद करीब घंटे भर तक चला जो पुलिस हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ। मामले में पुलिस कट्टा जब्त कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

प्रकरण के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लुचकी पारा दुर्ग निवासी विरेंद्र कुशवाहा शहीद चौक दुर्ग स्थित बजरंग दल के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यालय में बजरंग दल छत्तीसगढ़ के प्रांत संयोजक रतन यादव और अन्य लोग मौजूद थे। वीरेंद्र कुशवाहा ने बजरंग दल के राकेश लोचन तिवारी पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। इस पर रतन यादव ने अपने साथियों के साथ वीरेंद्र कुशवाहा को मामले की शिकायत करने अंजोरा पुलिस चौकी पहुंचा। लेकिन इनके चौकी पहुंचने के पहले ही वहां राकेश लोचन तिवारी अपने साथियों के साथ पहले से ही मौजूद थे।

दोनों गुटों ने एक दूसरे पर असली नकली बजरंगी होने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। देखते ही विवाद बढ़ गया। इस दौरान पत्थरबाजी और गाली-गलौज भी होने लगा। विवाद बढ़ने की जानकारी मिलने पर रतन यादव अपने अन्य साथियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। असली नकली बजरंगी को लेकर चल रहे विवाद के दौरान बजरंग दल के एक युवक ने कट्टा तान दिया। कट्टा देखते ही पुलिस के होश उड़ गए। मौके पर मौजूद पुलगांव चौकी प्रभारी प्रदीप सोरी ने कट्टा छीन लिया। पुलिस राकेश लोचन तिवारी को थाने के भीतर ले गई और दूसरे गुट को समझाइश देकर मामला शांत कराया। मामले में अभी पुलिस अधिकारियों का बयान आना शेष है।

सोर्स :-“नईदुनिया


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *