• June 5, 2026 2:27 pm

रायपुर सभास्‍थल पहुंचे मोदी, सीएम बघेल बोले- प्रभु श्रीराम के ननिहाल में पीएम का स्‍वागत

Share More

7 जुलाई 2023 ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के विमान से सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी हेलीकाप्टर से सभास्थल पहुंचे। एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्‍यमंत्री रमन सिंह ने प्रधानमंत्री का स्‍वगात किया। पीएम मोदी छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के साथ छ्त्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल में कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम में पांच केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ-साथ पांच केंद्रीय मंत्री शामिल हो रहे। प्रधानमंत्री मोदी के रायपुर प्रवास को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री मोदी की छत्तीसगढ़ यात्रा की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के साइंस कालेज मैदान सभास्‍थल को संबोधित करते हुए प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्‍वागत किया। उन्‍होंने कहा, माता कौशल्या की धरती, प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करता हूँ।

मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के साइंस कालेज मैदान सभास्‍थल को संबोधित करते हुए प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्‍वागत किया। उन्‍होंने कहा, माता कौशल्या की धरती, प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करता हूँ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर में आयोजित जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्‍त उत्‍साह है। सभास्‍थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हजारों की संख्‍या में भीड़ देखी जा रही है। जनसभा में पीएम मोदी को सुनन युवाओं, बुजुर्गों के साथ छोटे बच्‍चे भी पहुंचे हैं। इसी बीच पीएम मोदी का एक नन्‍हा फैन आदित्‍य पांडेय भी सभास्‍थल पहुंचा है, जो पीएम मोदी के गेटअप में है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विमान से सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गए। पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्‍वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी हेलीकाप्‍टर से साइंस कालेज मैदान स्थित सभास्‍थल के लिए रवाना हो गए। यहां पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में रायपुर पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री के स्‍वागत के लिए छत्‍तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव सहित कई बड़े नेता एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। वहीं मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पीएम मोदी की अगवानी के लिए एयरपोर्ट नहीं जाएंगे। सीएम बघेल सीधे रायपुर के साइंस कालेज मैदान स्थित सभास्‍थल पहुंचेंगे और वहां पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे। इस दौरान छत्‍तीसगढ़ के राज्‍यपाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी की रायपुर के साइंस कालेज मैदान में होने वाली रैली से पहले लगातार हो रही बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी है। रायपुर के साइंस कालेज मैदान स्थित सभास्‍थल में पानी भर गया है। जिसे मैदान से बाहर करने का काम जारी है। बतादें कि पीएम मोदी की जनसभा में शामिल होने के लिए छाता ले जाना वर्जित है।

सोर्स :-“नईदुनिया

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *