• June 7, 2026 2:49 pm

बुरी तरह गिरे बैंक शेयर, अब ये दिग्गज बैंकिंग स्टॉक भरेगा उड़ान, 917 में खरीदकर 1190 में बेचने का चांस

Share More

अक्टूबर 25 2023 ! शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है. इजराइल-हमास के बीच जंग और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का दौर जारी है. ऐसे समय में क्वालिटी स्टॉक में निवेश के बेहतरीन मौके मिलते हैं. मार्केट से जुड़े जानकार हर गिरावट पर अच्छे शेयरों में निवेश की सलाह देते हैं.

हम आपको एक ऐसे ही दिग्गज बैंकिंग शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं जो बाजार की इस गिरावट में बुरी तरह टूटा है. ऐसे में इस स्टॉक में निवेश के मौके बन रहे हैं. ICICI बैंक के शेयर पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने खरीदी की राय दी है.

घरेलू ब्रोकरेज हाउस एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने 1190 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों को खरीदने की राय दी है. ब्रोकरेज फर्म ने दूसरी तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन को देखते हुए शेयर पर बाय रेटिंग बरकरार रखी है.

फिलहाल, आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1008 रुपये के ऊपरी स्तर से टूटकर 917.40 रुपये के लेवल पर है. 1 महीने की अवधि में शेयर करीब 3 फीसदी तक टूट गया है.

ICICI बैंक ने सितंबर तिमाही में अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए. इस अवधि में बैंक का मुनाफा तिमाही में 36% बढ़ा और 7,558 करोड़ से बढ़कर 10,261 करोड़ रुपये रहा.

सोर्स :-“न्यूज़ 18 हिंदी|”   


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *