• June 6, 2026 8:36 am

कल से लगातार चार दिनों तक बैंक रहेंगे बंद! जल्द निपटा लें अपने जरूरी काम

Share More

25 मार्च 2022 | मार्च के आखिरी हफ्ते में लगातार चार दिनों तक बैंकों से जुड़े काम-काज प्रभावित रहेंगे. दरअसल, आगामी शनिवार और रविवार को बैंक में अवकाश है. वहीं, इसके बाद अलगे सोमवार और मंगलवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं. 

  • चार दिनों तक बैंकों से जुड़े काम-काज प्रभावित रहेंगे
  • शनिवार और रविवार को है बैंक की छुट्टी
  • सोमवार और मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी
कल से लगातार चार दिनों तक बैंक रहेंगे बंद! जल्द निपटा लें अपने जरूरी काम

 अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे आज ही निपटा लें. क्यों कि कल यानी शनिवार से लगातार चार दिनों तक बैंक का काम-काज प्रभावित रहेगा. दरअसल, आगामी शनिवार और रविवार को बैंक में अवकाश (Weekly Closing Day) है. इसके बाद अलगे सोमवार और मंगलवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल (Bank Strike) पर जा रहे हैं. ये लोग केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में हड़ताल में जा रहे हैं

हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने कहा है कि बैंक यूनियन की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से 28 मार्च और 29 मार्च को बैंक काम-काज प्रभावित रहेगा. बता दें, यह हड़ताल प्राइवेटाइजेशन के विरोध में किया जा रहा है. SBI की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि हम पूरी कोशिश करेंगे की ग्राहकों को इस दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े.

एटीएम से कैश निकालने में भी होगी दिक्कत

बैंक अधिकारियों का कहना है कि इन चार दिनों तक बैंक में काम नहीं होगा तो बैंक के एटीएम भी खाली हो सकते हैं. उनका कहना है कि महानगरों और बड़े शहरों में, जहां थर्ड पार्टी कैश भरते हैं, वहां तो दिक्कत नहीं होगी. लेकिन जिन एटीएम में कैश भरने का काम बैंक के स्टाफ करते हैं, वहां कैश खत्म हो सकता है.

बैंकों के निजीकरण के विरोध में होगी हड़ताल

गौरतलब है कि दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान आल इंडिया बैंक ईम्पलायीज एसोसिएशन (AIBEA) ने की है. इस हड़ताल में बैंक कर्मचारी शामिल होंगे. बैंकों के निजीकरण के विरोध में इस हड़ताल का आह्वान किया गया है. हालांकि बैंकों ने भरोसा दिलाया है कि हड़ताल के दौरान कामकाज प्रभावित न हो इसके लिए हम जरूरी इंतजाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

Source :- “ज़ी न्यूज़”

Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *