• April 28, 2024 3:58 pm

मनोकामना महादेव पर आकर्षक झांकी के साथ भस्म आरती

By

Mar 10, 2021
छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी(Chhattisgarh DGP DM Aawasthi News) का वीडियो आया सामने

नीमच 10 मार्च 2021 – नीमच सिटी रोड स्थित मुक्तिधाम के समीप 160 वर्ष पुराने मनोकामना महादेव मंदिर पर शिवरात्रि के उपलक्ष में ग्यारह मार्च शुक्रवार सुबह 5 बजे मनोकामना महादेव शिवलिंग लिंग का आकर्षक फूलों से बर्फीले पहाड़ की  गुफा मैं टिमटिमाती रोशनी के साथ श्रंगार किया जाएगा. और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित डॉ लोकेश जोशी द्वारा भस्मा महाआरती की जाएगी ।मनोकामना महादेव मंदिर समिति संरक्षक शिव माहेश्वरी सुरेंद्र सेठी अध्यक्ष दिलीप छाजेड़ एवं समस्त  पदाधिकारियों ने आह्वान करते हुए बताया कि सभी श्रद्धालुओं द्वारा समय का ध्यान रखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आने वाली हर बाधा एवं कष्टों के निवारण के लिए महादेव से प्रार्थना कर फल प्राप्त करें। महाकाल से सच्चे मन से मांगी हुई हर मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी श्रद्धालु भक्त आरती में उपस्थित होकर धर्म लाभ अवश्य ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *