• June 8, 2026 9:40 pm

अंबुजा सीमेंट के मुनाफे में बड़ी गिरावट, कारोबार खरीदने में है अडानी की दिलचस्पी

Share More

29 अप्रैल 2022 | ये नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब अंबुजा सीमेंट्स के कारोबार बिक्री की प्रक्रिया चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी के समूह ने सीमेंट कारोबार खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।

स्विट्जरलैंड की भवन निर्माण सामग्री क्षेत्र की कंपनी होल्सिम ग्रुप की इकाई अंबुजा सीमेंट्स के मुनाफे में बड़ी गिरावट आई है। ये नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब अंबुजा सीमेंट्स के कारोबार बिक्री की प्रक्रिया चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी के समूह ने सीमेंट कारोबार खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। इसके अलावा रिटेल चेन एवेन्यू सुपरमार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी भी अंबुजा में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। 

मुनाफे में आई गिरावट: मार्च, 2022 में समाप्त पहली तिमाही के दौरान मुनाफा 30.26 प्रतिशत घटकर 856.46 करोड़ रुपये पर आ गया। इससे पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 1,228.24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। आपको बता दें कि कंपनी का वित्त वर्ष जनवरी से दिसंबर होता है। 

आय में इजाफा: बीएसई को भेजी सूचना में अंबुजा सीमेंट्स ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 2.4 प्रतिशत बढ़कर 7,900.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 7,714.81 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 10.3 प्रतिशत बढ़कर 6,813.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 6,176.76 करोड़ रुपये था।

Source :- “हिंदुस्तान”  


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *