• June 10, 2026 1:28 am

STF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, अंतरराष्ट्रीय मूल्य की हेरोइन के साथ व्यक्ति चढ़ा हत्थे

Share More

26  दिसंबर 2022 | मुख्यमंत्री पंजाब और डी.जी.पी. पंजाब के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स फिरोजपुर रेंज की पुलिस ने उप पुलिस कप्तान राजबीर सिंह के दिशा-निर्देशों अनुसार ए.एस.आई. सतपाल के नेतृत्व में एक नशा तस्कर को एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह जानकारी देते हुए ए.आई.जी. स्पेशल टास्क फोर्स फिरोजपुर रेंज श्री स्नेह दीप शर्मा ने बताया कि उप पुलिस कप्तान फिरोजपुर रेंज राजबीर सिंह के दिशा-निर्देशों अनुसार गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे ए.एस.आई. सतपाल को यह गुप्त सूचना मिली कि कुलवंत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह वासी गांव कमाने वाला हेरोइन तस्करी का काम करता है और पाकिस्तान से हेरोइन मंगवा कर आगे सप्लाई करता है तथा इस समय भी उसके पास हेरोइन है तो स्पेशल टास्क फोर्स फिरोजपुर रेंज की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नामजद व्यक्ति को काबू किया जिससे तलाशी लेने पर एक किलो हेरोइन बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्कर से के खिलाफ थाना एस.टी.एफ. एस.ए.एस. नगर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उससे पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई जाती है ।

सोर्स :-” पंजाब केसरी “


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *