• June 4, 2026 9:50 pm

Bijapur News: शर्मनाक: पोटा केबिन में रहने वाली स्‍कूली छात्रा हुई गर्भवती

Share More

बीजापुर। यहां पोटा केबिन में रह कर पढ़ाई करने वाली एक स्‍कूली छात्रा गर्भवती पाई गई है। बीती रात पेट में दर्द के बाद जांच के लिए उसे अस्‍पताल ले जाया गया था, जहां उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद से हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही डीईओ बीआर बघेल पोटा कैबिने पहुंच गए हैं। एनपीजी न्‍यूज के साथ बातचती में उन्‍होंने इस खबर की पुष्टि की है। बघेल ने कहा कि मैं अभी पहुंचा हूं, मामले की पूरी जानकारी ले रहा हूं।

जानकारी के अनुसार मामला मामला गंगालूर आवासीय विद्यालय का है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को पेट में दर्द की शिकायत पर बीती रात गंगालूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जांच के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने 12 वीं कक्षा में अध्यायनरत छात्रा के गर्भवती होने की करी पुष्टि।

 

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *