छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ बालोद जिले में होगा. इस योजना के तहत प्रदेश के लगभग 24 लाख 75 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी. सरकार के इस सौगात को लेकर वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कृषक उन्नति योजना को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के अन्नदाताओं को वादा किया था. किसानों का 3100 रुपये क्विंटल में धान खरीदेंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रावधान किया है. किसानों को अंतर राशि 917 रुपये किसानों के खातों में जाएगा. भाजपा सरकार जनता के हर वादे को संकल्पित होकर पूरा करेगी.
तेंदूपत्ता पारिश्रमिक को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि तेंदूपत्ता जिसे हरा सोना कहा गया है. पिछली सरकार ने केवल एक से दो दिन तक तेंदूपत्ता की खरीदी की और करोड़ों रुपये का नुकसान तेंदूपत्ता संग्राहकों का हुआ. भाजपा सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों का हर पत्ता खरीदेगी. भाजपा 13 लाख वनवासियों का साढ़े 5 हजार मानक बोरा के दर से तेंदूपत्ता खरीदेगी. मुख्यमंत्री ने जो वनवासी भाइयों को वादा किया था और हम उनका आभार व्यक्त करते है|
मध्य प्रदेश की नई सरकार गठन के बाद से ही विकास को लेकर कई अहम फैसले ले रही है. इसी कड़ी में मोहन सरकार प्रदेश में 37 और नए सीएम राइज स्कूल खोलने जा रही है. यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दी है. उन्होंने शिक्षण सत्र 2024-25 में नवीन 37 सीएम राइज स्कूल खोले जाने निर्देश दिए हैं.
उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में इन स्कूलों खुलने के बाद 255 से 292 हो जाएगी. सीएम राइज स्कूलों में विश्व स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. नरसिंहपुर जिले में 6 सीएम राइज स्कूल खोले जाएंगे.
मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, अनूपपुर, छतरपुर, सिंगरौली कटनी समेत अन्य जिलों में सीएम राइज स्कूल खोले जाएंगे. इसके अलावा रतलाम, टीकमगढ़, खरगौन, रायसेन, सतना, जबलपुर, राजगढ़ और छिंदवाड़ा में भी सीएम राइज स्कूल खोले जाएंगे.
स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में आगामी 10 सालों में 9200 सीएम राइज स्कूल खोले जाएंगे. सीएम राइज स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक प्रोगशालाएं, मार्डन क्लास, विकसित पुस्तकालय होंगे. विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएंगी.
