• May 6, 2024 6:46 am

11 विधानसभा के विधायकों को आज एक साथ घेरेगी भाजपा

20 फ़रवरी 2023 | छत्तीसगढ़ भाजपा, मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत सोमवार को प्रदेश के 11 विधानसभा क्षेत्र के विधायकों का एक साथ घेराव करेगी। 23 फरवरी तक 57 विधानसभा क्षेत्र में घेराव करने का लक्ष्य है। अभी तक 21 विधान विधानसभा क्षेत्र में घेराव हो चुका है। जिन विधानसभा में भाजपा विधायक हैं, वहां भाजपा कलेक्टरों को घेरा जाएगा।

अब तक 21 विधानसभा को हो चुका है घेराव, 23 फरवरी तक 57 विधानसभा तक पहुंचने का लक्ष्य
छत्तीसगढ़ में मोर आवास मोर अधिकार को लेकर चल रहे हर पंचायत में भाजपा लोगों को तीन पत्र भी दे रही है। पहला पत्र छह जुलाई 2021 का पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्रालय के तत्कालीन मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का है। दूसरा 17 सितंबर 2021 को गिरिराज सिंह का है।
दोनों ही पत्र मुख्यमंत्री भूपेश को लिखा गया है कि 2021-22 में 7,81999 आवास का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को आवंटित किया गया है। तीसरा पत्र 16 जुलाई 2022 को तत्कालीन पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव का है। इसमें उन्होंने लिखा है कि पीएम आवास के लिए मैंने कई बार राशि आवंटन का अनुरोध किया, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली।
इन नेताओं के नेतृत्व में होगा घेराव
11 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन कांकेर, भाजपा अध्यक्ष अरुण साव महासमुंद, वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल राजिम ,राजेश मूणत, महेश गागड़ा, रायपुर पश्चिम, बैकुंठपुर विधानसभा में रामसेवक पैकरा, प्रेमनगर विधानसभा में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, रायगढ़ विधानसभा में सांसद गोमती साय, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में सांसद सुनील सोनी, गुंडरदेही विधानसभा में संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेसी विधायकों का घेराव करेंगे।

सोर्स :-“नईदुनिया”     

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *