• April 26, 2024 5:17 pm

भाजपा की सरबजीत कौर बनीं चंडीगढ़ की मेयर, आम आदमी पार्टी को मिले 13 वोट, हंगामा

8 जनवरी 2022 | चंडीगढ़ के मेयर पद का चुनाव भाजपा ने जीत लिया है। भाजपा को इस चुनाव में 14 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी को 13 वोट मिले। आप का एक वोट खारिज कर दिया गया। इसके बाद सदन में हंगामा हो गया। भाजपा की जीत से नाराज आप पार्षद धरने पर बैठ गए हैं। पढ़ें पल-पल के अपडेट...

दोबारा हो सकती है मतों की गिनती
डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह नगर निगम के अंदर पहुंचे। हालांकि सरबजीत कौर मेयर की कुर्सी पर बैठी हुई हैं। अब आप पार्षदों ने मांग की है कि हाथ खड़े करवा कर वोट कर लिया जाए। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

पुलिस ने जबरदस्ती हटाए आप पार्षद
पुलिस ने जबरदस्ती आम आदमी पार्टी के पार्षदों को खींचकर अपनी सीट पर बिठाया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ भी धक्का-मुक्की की गई है।

पुलिस ने मेयर के पास पहुंचे पार्षदों को हटाया
पुलिस डंडे लेकर नगर निगम सदन के अंदर घुसी और मेयर के पास से आप और बीजेपी के पार्षदों को हटाया।

सदन में पहुंची पुलिस
आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने जोरदार हंगामा कर दिया है। इसके बाद सदन में पुलिस बुला ली गई है।  सभी पार्षदों को मेयर की कुर्सी के पास से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। 

आप पार्षदों ने माइक के तार निकाले
मेयर के भाषण से पहले ही आप पार्षदों में माइक की तार निकाली। भारी धक्का-मुक्की के बीच में अपना भाषण दे रही हैं।

मेयर सीट के पास धक्कामुक्की
नवनिर्वाचित मेयर ने सभी का धन्यवाद किया। उस समय भी उनके पास धक्का मुक्की होती रही।

सरबजीत कौर बनीं चंडीगढ़ की मेयर
भारतीय जनता पार्टी की सरबजीत कौर 14 मतों से चंडीगढ़ नगर निगम की नई मेयर चुनी गईं।

मेयर की कुर्सी तक पहुंचे आप पार्षद
मेयर की कुर्सी के पीछे ही आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद धरने पर बैठ गए हैं। डीसी विनय प्रताप सिंह को भी मौके पर रोक लिया गया है। नगर निगम के अंदर मार्शल बुलाए गए हैं। धक्का-मुक्की जारी है। आप की पार्षद भी मेयर के बगल की कुर्सी पर बैठीं।

आप का एक वोट खारिज
आम आदमी पार्टी के एक वोट को खारिज कर दिया गया और चुनाव अधिकारियों ने भाजपा के प्रत्याशी को मेयर घोषित कर दिया। सांसद किरण खेर उन्हें तुरंत लेकर आईं और विक्ट्री का साइन दिखाया। आम आदमी पार्टी के पार्षद हंगामा कर रहे हैं। हाथापाई तक की नौबत आई।

भाजपा जीती, आप का हंगामा
भाजपा को 14 वोट मिल गए हैं। इसके बाद आप पार्षदों ने हंगामा कर दिया।

एक वोट पर हंगामा
एक वोट को लेकर हंगामा मच गया है।

एक वोट पर हंगामा
एक वोट को लेकर हंगामा मच गया है।

वोटिंग प्रक्रिया पूरी
मेयर चुनाव के लिए वोट डालने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब वोटों की गिनती होगी। अंत में पीठासीन अधिकारी महेश इंदर सिंह सिद्धू ने वोट डाला।

मेयर चुनाव ड्रा की तरफ जा रहा है।

आप नेताओं को जाने की मिली अनुमति
अब  आप नेताओं को अंदर जाने दिया गया। दर्शक दीर्घा में आप नेता प्रेम गर्ग, प्रदीप छाबड़ा व अन्य नेता पहुंचे।

आप नेताओं को जाने की मिली अनुमति
अब  आप नेताओं को अंदर जाने दिया गया। दर्शक दीर्घा में आप नेता प्रेम गर्ग, प्रदीप छाबड़ा व अन्य नेता पहुंचे।

अंजू कत्याल ने डाला वोट
वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस पार्षदगुरचरण जीत सिंह का नाम पुकारा गया। वे नहीं आए। आप की मेयर उम्मीद्वार अंजू कत्याल ने वोट डाला।

कड़ा है मुकाबला
मेयर चुनाव में वोट डालने के लिए न तो कांग्रेस का कोई पार्षद पहुंचा है और न ही अकाली दल के हरदीप सिंह। ऐसे में भाजपा और आप के बीच कड़ा मुकाबला है। बहुमत इन दोनों के पास नहीं है। दोनों के पास 14-14 वोट हैं। अब देखना होगा कि चंडीगढ़ का मेयर कैसे बनता है।

दर्शक दीर्घा के बाहर बैठे हैं आप नेता  
आप नेता नगर निगम के छठी मंजिल पर दर्शक दीर्घा के गेट के बाहर बैठे हैं। पुलिस अंदर नहीं जाने दे रही।

धरने पर बैठे आप नेता
आप के नेता धरने पर बैठ गए हैं। पार्षद नारेबाजी कर रहे है। वहीं निगम के प्रीसाइडिंग अधिकारी महेश इंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि पहले दिन हाउस की बैठक में आए हैं। पूरा शहर देख रहा है। सदन की गरिमा को बनाए रखें।

सभी पार्षदों को मिली नोटिफिकेशन की काॅपी
आम आदमी पार्टी के सवाल के बाद सभी पार्षदों को नोटिफिकेशन की कॉपी पहुंचाई गई। इस पर भी आप के पार्षदों ने सवाल उठाया कि यह चंडीगढ़ नगर निगम की अधिसूचना का हिस्सा नहीं है। हंगामा शुरू हुआ। चुनाव प्रक्रिया भी चल रही है। 5 वोट डाले जा चुके हैं।निगम में नहीं पहुंचे कांग्रेसी
कांग्रेस और शिअद के पार्षद मेयर चुनाव के लिए निगम में नहीं आए हैं। 

भाजपा पर लगाया आरोप
आम आदमी पार्टी के नेताओं में शामिल प्रेम गर्ग, प्रदीप छाबड़ा सहित अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी के जो नेता सदन की कार्रवाई दर्शक दीर्घा में बैठकर देख रहे हैं उनके पास कोई एंट्री पास नहीं है। जबकि उनके हाथ में पास है और जाने नहीं दिया जा रहा।

सांसद ने डाला पहला वोट
इसके बाद दोनों तरफ से हंगामा शुरू हो गया है। हालांकि इसके बाद किरण खेर आगे आईं और पहला वोट डाला। इसके बाद भाजपा के पार्षदों ने मेयर चुनाव में वोट डाला। इस दौरान आप पार्षद हंगामा करते रहे। 

आप और भाजपा पार्षदों के बीच नोकझोंक
इस पर आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने कहा कि अगर शुरू से गलत हो रहा है, तो क्या अब भी गलत होगा? वह ऐसा अब नहीं होने देंगे। इस पर भाजपा पार्षदों ने कहा कि चुनाव करवाया जाए। आम आदमी पार्टी की ओर से बिना मतलब की बात की जा रही है।

आप ने सांसद के वोट पर उठाए सवाल
वहीं आम आदमी पार्टी ने किरण खेर के वोट करने के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह दिखाया जाए कि किस एक्ट में लिखा है कि मेयर चुनाव में सांसद वोट कर सकते हैं।इस पर नगर निगम के सचिव ने कहा कि सांसद शुरू से वोट देते हैं।

चंडीगढ़ में भाजपा की मेयर: भड़के आप पार्षदों का जबरदस्त हंगामा, दोबारा मत गिनने की मांग

चंडीगढ़ में मेयर के नाम का फैसला कुछ ही देर में हो जाएगा। चुनाव के लिए पार्षद निगम पहुंच गए हैं। सांसद किरण खेर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन समेत सभी नेता सदन पहुंच गए हैं। 

Source;-“अमर उजाला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *