शनिवार को दोनों पक्ष मैरिज डिस्प्यूट को लेकर फैमिली कोर्ट आए थे। इस दौरान पंजाब पुलिस के पूर्व AIG मलविंदर सिंह सिद्धू ने अपने दामाद की हत्या करदी

शनिवार को चंडीगढ़ कोर्ट कॉम्प्लेक्स गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज से उठा। चंडीगढ़ जिला अदालत के मेडिटेशन सेंटर में पंजाब पुलिस के पूर्व AIG मलविंदर सिंह सिद्धू ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या करदी। दोनों पक्षों को आपसी विवाद में फैमिली कोर्ट में बातचीत के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई और पंजाब के पूर्व AIG ने गोली चला दी।
दरअसल, दोनों पक्ष मैरिज डिस्प्यूट को लेकर फैमिली कोर्ट आए थे। इस दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और पंजाब पुलिस के पूर्व AIG मलविंदर सिंह सिद्धू ने अपने दामाद पर फायर खोल दिया। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, हरप्रीत भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अफसर थे। ये घटना शनिवार दोपहर कोर्ट के दूसरे फ्लोर पर मीडिएशन सेंटर में हुई। चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी ससुर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मलविंदर सिंह सस्पेंडेड AIG है।
पती-पत्नी में चल रहा था विवाद
कोर्ट परिसर में गोली चलते ही हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से सबूत जुटाने के लिए सीएफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। बताया जा रहा है कि साल 2020 में हरप्रीत सिंह की शादी आरोपी मलविंदर सिंह की बेटी के साथ हुई थी। हरप्रीत सिंह और उनकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में हरप्रीत सिंह और मलविंदर सिंह समझौते के लिए चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के मीडिएशन सेंटर आए थे।
शनिवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता करानी के कोशिश हो रही थी। इसी बीच बातचीत में दोनों पक्षों में झगड़ा बढ़ गया और मलविंदर सिंह ने गोली चला दी। ये गोली उसके दामाद हरप्रीत सिंह को जा लगी। हरप्रीत को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
