• May 5, 2024 1:07 am

चंडीगढ़ में जश्न, भारतीय मेंस हॉकी टीम ने Tokyo Olympic 2020 में जीता ब्रांज, शहरवासियों ने डाला भंगड़ा

ByPrompt Times

Aug 5, 2021

चंडीगढ़। 05 अगस्त 2021 | ये खुशी के मौका है जनाब, इसलिए इस यादगार पल को और ज्यादा यादगार बनाने के लिए डांस और भंगड़ा तो बनता है। जी हां, वीरवार को भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद टोक्यो ओलिंपिक में पदक हासिल किया है। तो इस जीत का जश्न पूरे देश में शुरू हो गया। चंडीगढ़ में भी जोर शोर से जश्न मनाया गया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत से भारत ने 1980 ओलिंपिक के बाद पहला मेडल अपने नाम किया है। जैसे ही मैच खत्म होने का हूटर बजा तो चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी के स्टूडेंट्स ने भंगड़े डालकर हिस्टोरिक मोमेंट का स्वागत किया। जय हिंद, मेरा भारत महान और भारत माता की जय के नारों से हॉस्टल का टीवी हाल गूंज पड़ा। अकेडमी के स्टूडेंट्स अनुराग, सुखदीप, बिपनजीत, बरिंदर, माणिक भारतीय टीम की जर्सी में हाथों में हाकियों के साथ खूब नाचे। स्टूडेंट्स अब अगली बार गोल्ड पक्का भारत का होगा।

ऐसे में अब देशवासियों की निगाहें अब भारतीय महिला हॉकी के तीसरे स्थान पर होने वाले मैच को भी लगी हुई है। भारतीय महिला हॉकी टीम का शुक्रवार को होने वाला मैच अहम होगा और उसमें भी टीम मेडल जरूर जीतेगी।

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी को शिकस्त दी है। मैच में शुरुआत में पिछड़ने के बाद भारत ने जोरदार वापसी की और जर्मनी के खिलाफ मैच को 5-4 से जीत लिया। इससे पहले आखिरी बार हॉकी में टीम इंडिया ने 1980 में ओलंपिक मेडल जीता था।

Source;-“जागरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *