• May 19, 2024 4:46 am

चन्नी या सिद्धू? आज शाम 7 बजे पंजाब के CM फेस का ऐलान करेगी कांग्रेस

2 फरवरी 2022 | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार मायावती जनसभा करने जा रही हैं। वह आगरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यूपी और उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं से आम बजट को लेकर बात की है। वहीं उत्तराखंड में कांग्रेस की ओर से घोषणा पत्र आज जारी किया जा सकता है। भाजपा ने 5 फरवरी को यूपी में अपना संकल्प पत्र जारी करने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं, यूपी, पंजाब और उत्तराखंड समेत सभी 5 राज्यों के चुनावी अपडेट…

‘पंजाब दी चढदी कला, कांग्रेस मांगे सरबत दा भल्ला’ गाना रिलीज करेगी कांग्रेस

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी आज प्रदेश में अपना थीम सांग रिलीज करने वाली है। बताया जा रहा है इस गाने के बोल हैं ‘पंजाब दी चढदी कला, कांग्रेस मांगे सरबत दा भल्ला’। इसे पार्टी डिजिटल प्लेटफॉर्म में रिलीज करेगी। ऐसी अटकलें भी हैं कि आज शाम तक पार्टी सीएम फेस को लेकर कोई बड़ा फैसला भी ले सकती है।

Up Assembly Election: आरपीएन सिंह से कमजोर उम्मीदवार कोई नहींः मौर्य

यूपी की पडरौना से भाजपा के आरपीएन सिंह को चुनावी मैदान में उतारने की खबरों के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वे सिंह को एक चुनौती के रूप में नहीं देखते हैं। उन्होंने कहा कि वह न तो रेस में थे, न हैं और न ही होंगे। अगर भाजपा उन्हें मैदान में उतारती है तो शायद आरपीएन सिंह से कमजोर कोई उम्मीदवार नहीं होगा। 

Punjab Assembly Election: चन्नी या सिद्धू कौन होगा सीएम फेस, आज ऐलान संभव

पंजाब विधानसभा चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच की राजनीतिक लड़ाई पार्टी को लगातार असहज बना रही है। कांग्रेस पार्टी सूत्रों ने बताया कि अब आम आदमी पार्टी की तरह ही कांग्रेस आलाकमान पंजाब में अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला आईवीआर कॉल के जरिए करने के लिए लोगों की राय ले रहा है। बताया जा रहा है कि आज शाम तक कांग्रेस पार्टी पंजाब में सीएम फेस का ऐलान कर सकती है।

इसके तहत आईवीआर पर तीन विकल्प रखे गए हैं। पहले नंबर पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का नाम है, उसके बाद नवजोत सिद्धू का नाम है। तीसरा विकल्प ये पूछता है कि क्या कांग्रेस को बिना सीएम चेहरे के जाना चाहिए।

UP Chunav Live: नोएडा और दादरी में पार्टी उम्मीदवारों के लिए गुरुवार को प्रचार करेंगे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को नोएडा व दादरी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए आएंगे। पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को बुलंदशहर के अगौता, चितसौना, स्याना, शेखपुरा, चौदका चौराहा, सिकंदराबाद, खुर्जा, दादरी तथा नोएडा विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि यादव नोएडा से सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी तथा दादरी से सपा प्रत्याशी राजकुमार भाटी के लिए प्रचार भी करेंगे। 

आगरा से सपा पर खूब बरसीं मायावती, कहा- इन्होंने ही फाड़ दिया था दलित आरक्षण का बिल

आगरा में जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने अखिलेश यादव और सपा पर तीखा हमला बोला है। मायावती ने कहा कि पिछली सपा सरकार में सिर्फ एक ही समुदाय के लिए काम होता था। यही नहीं ये आरक्षण के विरोधी हैं। सपा ने ही दलितों को प्रमोशन में आरक्षण वाला बिल फाड़ दिया था।

LIVE: अखिलेश का राज आया तो यूपी में रेड लाइट और ग्रीन लाइट, शाह ने बताया क्या है इसका मतलब

अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव आएंगे तो विकास को रेड लाइट दिखाएंगे और माफियाओं को ग्रीन लाइट दिखाएंगे। बदायूं में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने घर-घर में शौचालय बनवाने का काम किया है।

UP Chunav Live: यूपी में अब बाहुबली नहीं बजरंगबली हैं- अमित शाह

मुलायम और अखिलेश सीएम थे तो उनके साथ आजम खान और अतीक चलते थे। उनके राज में हर जिले में एक बाहुबली और एक माफिया होता था। ऐसे लोग पिछले 3 सालों से जेल में बंद हैं। अब यूपी में कोई बाहुबली नहीं है बल्कि बजरंग बली हैं।

UP Chunav Live: कांग्रेस ने 10 सालों तक शासन किया तो हमारे सैनिकों के सिर काटे जाते थे

कांग्रेस ने 10 सालों तक शासन किया, लेकिन इस दौरान पाकिस्तान ने हमारे जवानों के सिर काट दिए। मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के तौर पर कुछ नहीं किया। लेकिन उड़ी और पुलवामा के बाद पीएम मोदी ने 10 दिनों के अंदर पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर दी।

Uttarakhand Chunav: PM मोदी ने किसानों की बजाय हवाई जहाजों को चुना

प्रधानमंत्री ने किसानों को नहीं बल्कि हवाई जहाजों को चुनने का काम किया था। आज भी किसानों का 14,000 करोड़ रुपये गन्ने का भुगतान बाकी है।

Uttarakhand Chunav: प्रियंका गांधी बोलीं- भाजपा ने आपको धोखा दिया है

उत्तराखंड में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा ने आपको धोखा दिया है। भाजपा ने आपके लिए कुछ काम नहीं किया है।

Punjab Chunav Live: चन्नी चाहिए या सिद्धू? फोन कॉल पर CM फेस के लिए ‘आप’ की तरह लोगों की राय ले रही कांग्रेस

पंजाब में लोग सीएम के चेहरे के तौर पर चरणजीत सिंह चन्नी को देखना चाहते हैं या फिर उनकी पसंद नवजोत सिंह सिद्धू हैं। यह जानने के लिए कांग्रेस आईवीआर कॉल्स पर लोगों की राय ले रही है।

Punjab Chunav Live: चन्नी चाहिए या सिद्धू? फोन कॉल पर CM फेस के लिए ‘आप’ की तरह लोगों की राय ले रही कांग्रेस

पंजाब में लोग सीएम के चेहरे के तौर पर चरणजीत सिंह चन्नी को देखना चाहते हैं या फिर उनकी पसंद नवजोत सिंह सिद्धू हैं। यह जानने के लिए कांग्रेस आईवीआर कॉल्स पर लोगों की राय ले रही है।

UP Chunav Live: मनपसंद सीट न मिलने और पैदल चलाए जाने से परेशान हैं योगी- अखिलेश

प्रधानमंत्री ने इन्हें पैदल चलाया, इसलिए गुस्से में हैं। इन्हें आने वाले समय में कुछ मिलने वाला नहीं है, इसलिए इनकी भाषा बदल गई है। गठबंधन को मिला समर्थन देख इन लोगों के चेहरे के तोते उड़ गए हैं।

Source;-“हिंदुस्तान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *