• May 20, 2024 5:39 am

पंजाब कांग्रेस के नेता जगमोहन कांग आप में शामिल

1 फरवरी2022 | चंडीगढ़. खरड़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री जगमोहन ंिसह कांग मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। कंग अपने दो बेटों यदंिवद्र ंिसह कांग और अमंिरदर ंिसह कांग के साथ आप में शामिल हुए।

आप नेता एवं पार्टी के पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पंजाब कांग्रेस से निराश- 3 बार कैबिनेट मंत्री और विधायक रहे जगमोहन ंिसह कांग साब, अपने बेटों और युवा कांग्रेस नेताओं यादवेंद्र और अमंिरदर के साथ आप में शामिल हो गए। अरंिवद केजरीवाल जी ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। आप पंजाब हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होती जा रही है।’’

कांग्रेस ने मोहाली जिले की खरड़ सीट से विजय शर्मा को पार्टी का टिकट दिया है। कांग मुख्यमंत्री चरणजीत ंिसह चन्नी पर इस सीट से उनकी उम्मीदवारी का कथित रूप से विरोध करने का आरोप लगाते रहे हैं। जब से कांग्रेस ने उन्हें टिकट से वंचित किया, कांग धमकी दे रहे थे कि उनके बेटे यदंिवद्र ंिसह कांग खरड़ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। कांग 2002-07 में अमंिरदर ंिसह के नेतृत्व वाली सरकार में पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री थे। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को मतगणना होगी।

Source;- “क्लिपर28”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *