• June 7, 2026 5:34 am

पंजाब के भविष्य को लेकर बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान

Share More

24 मार्च 2023 |  पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज  पंजाब के भविष्य को लेकर लाइव हुए है। इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि हमारा फर्ज बनता है कि आने वाली पीढ़ी को पढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब को दोबारा पंजाब बनाना है, अफगानिस्तान नहीं बनाना। इस दोरान उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म के ठेकेदार दुकानें खोले बैठें हैं वे किसी भी तरह के वहम में न रहे। पंजाब को खुशहाल व नंबर वन राज्य बनाएंगे |

आगे उन्होंने कहा कि पंजाब की पंजाबियत व भाईचारक सांझ को कायम रखना व उसे किसी तरह की बुरी नजर से बचाना उनका फर्ज है। पंजाब के युवाओं के हाथों में लैपटॉप, किताबें, कम्प्यूटर, मैडल आदि देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मरने व मारने की बातें करनी बहुत ही आसान है लेकिन जब खुद पर पड़ती है तो तब पता चलता है।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *