• May 9, 2024 12:50 pm

दूसरी बार दूल्हा बने सीएम भगवंत मान, शुरू हुईं शादीं की रस्में

7 जुलाई 2022 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर एक सादे समारोह में विवाह बंधन में बंधकर वैवाहिक जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत करेंगे। 48 वर्षीय भगवंत मान पेशे से डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे। 

संगरूर के सांसद ने दी मान को बधाई 
संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने मुख्यमंत्री मान को विवाह की बधाई दी। साथ ही विवाह में नहीं बुलाए जाने का शिकवा भी किया।

40 लोग होंगे शामिल
विवाह में दोनों परिवारों के 20-20 लोग शामिल होंगे।

तेजिंदर बग्गा ने भेजा गिफ्ट
भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा ने मुख्यमंत्री मान के लिए गिफ्ट भेजा है। उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट ट्वीट किया।

भूपेंद्र हुड्डा ने मान को दी शादी की मुबारकबाद
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शादी की मुबारकबाद दी है। हुड्डा ने कहा कि दूधो नहाओ, पूतो फलो। मेरी उन्हें यही शुभकामनाएं हैं।

केजरीवाल पहुंचे सीएम हाउस
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सीएम हाउस पहुंच गए हैं। 

कुछ ही देर में शुरू होंगी शादी की रस्में 
सीएम भगवंत मान की शादी की रस्में सुबह 11 बजे शुरू होंगी और दोपहर 2 बजे तक चलेंगी।

केजरीवाल निभाएंगे शादी की रस्में 
अरविंद केजरीवाल शादी की रस्में निभाएंगे।

कुछ ही देर में पहुंचेंगे सीएम केजरीवाल
आप सांसद राघव चड्ढा ने बताया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जल्द ही अपने परिवार के साथ पहुंचेंगे। वे यहां अपनी मां के साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस मौके पर मान साहब और उनके परिवार को तहे दिल से बधाई देता हूं।  

सेक्टर 8 गुरुद्वारे में बढ़ी सुरक्षा
मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ के सेक्टर 8 के गुरुद्वारे में शादी करने की चर्चाओं के बाद गुरद्वारे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है

सेक्टर 8 गुरुद्वारे में बढ़ी सुरक्षा
मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ के सेक्टर 8 के गुरुद्वारे में शादी करने की चर्चाओं के बाद गुरद्वारे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है

Source;-“अमरउजाला”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *