• June 9, 2026 3:52 am

CM नीतीश 27 नवंबर को राजगीर में करेंगे गंगाजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन, लोगों के घरों में पहुंचेगा गंगाजल

Share More

26 नवंबर 2022 |  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी नीति से बिहार के नालंदा जिले में लोगों के घरों में गंगाजल पहुंचने वाला है। दरअसल, नीतीश कुमार 27 नवंबर यानि रविवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट गंगाजल उद्वह योजना का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना का मकसद गंगा नदी के पानी को लिफ्ट कर राजगीर, नवादा और गया जिले में लाना है।

बता दें कि इस परियोजना की शुरुआत साल 2019 में की गई थी और जल संचयन के लिए कुल 350 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई। इस परियोजना को तैयार करने में लगभग 4200 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस योजना के तहत बरसात के मौसम में 4 महीने तक पानी स्टोर किया जाएगा, जिसके बाद उसे प्यूरीफाई कर घरों व अन्य जगहों पर सप्लाई किया जाएगा।

गंगाजल से बुझेगी 11 लाख लोगों की प्यास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गंगा उद्वह परियोजना के जरिए तीन प्रमुख शहर राजगीर, गया और नवादा की लगभग 11 लाख आबादी की प्यास अब गंगाजल से बुझेगी। आने वाले समय में भी यहां पर पानी की किल्लत न हो इसके लिए इस परियोजना को साल 2051 की आबादी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *