• June 7, 2026 1:22 pm

एमपी में सीएम स्कूटी योजना, किन्हें और कैसे मिलता है इस योजना लाभ,

Share More

अगस्त 23 2023 ! दरअसल, 12वीं कक्षा में टाप करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री स्कूटी योजना की शुरुआत की गई है। योजना के जरिए इन विद्यार्थियों को स्कूटी खरीदने के लिए सरकार इनके अकाउंट में राशि जारी करेगी। प्रदेश के 8 हजार छात्र-छात्राओं को हर साल इसका लाभ मिलेगा।

योजना का लाभ पाने के लिए विद्यार्थियों को आवेदन देना होगा। जिसमें उन्हें इस बात का भी जिक्र करना होगा कि वे इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदना चाहते हैं, या फिर पेट्रोल स्‍कूटी। इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए सरकार 1 लाख 20 हजार रुपये देगी। जबकि सामान्‍य स्‍कूटी के लिए 90 हजार रुपये जारी किए जाएंगे।

योजना की लांचिंंग के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि ‘मेधावी विद्यार्थियों का एडमिशन उच्च शिक्षा के लिए किसी भी कॉलेज में हो, उसकी फीस बच्चों के माता-पिता नहीं भाजपा सरकार भरवाएगी। इस वर्ष हमने तय किया कि जो बच्चे अपने-अपने स्कूल में 12वीं में सबसे अधिक नंबर लाएंगे, उन्हें स्कूटी दी जाएगी। इसलिए आज हम बच्चों को स्कूटी दे रहे हैं।

सीएम ने कहा कि ‘बेटा-बेटियों मैं तुम्हारे लिए मुख्यमंत्री नहीं, मामा हूं। मैं सरकार नहीं चलाता, परिवार चलाता हूं। भाजपा सरकार आने के बाद हमने तय किया कि बेटियां भी आगे पढ़े सकें, इसलिए उन्हें साइकिल दी। तुम्हारी पढ़ाई में कोई दिक्कत ना रहे इसलिए हम 12वीं में 75 प्रतिशत अंक लाने वाले बच्चों को लैपटॉप दे रहे हैं। भाजपा सरकार प्राइवेट स्कूल से भी अच्छे, सर्व सुविधायुक्त सीएम राइज स्कूल बना रहे हैं।’

सोर्स :-“नईदुनिया


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *