• June 9, 2026 11:52 am

सीएम सुक्खू बोले- मैं कांगड़ा का हूं, रोजगार देने के लिए इसे बनाएंगे पर्यटन राजधानी

Share More

10 मार्च 2023  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं कांगड़ा का हूं और कांगड़ा के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। कांगड़ा के लोगों की भावनाओं की कद्र करना करना जानते है। कांगड़ा को राजनीतिक रंग देने के बजाय इसे विकास का राजनीतिक रंग देना चाहते हैं। कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे इस क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि पालमपुर को आईटी हब का विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है।

कांगड़ा में हेलीपोर्ट बनाने के साथ ही गगल में मौजूद हवाई अड्डे के विस्तार की प्रक्रिया भी जारी है। इस हवाई अड्डे से न केवल कांगड़ा, बल्कि पूरे राज्य को लाभ प्राप्त होगा। पालमपुर में राज्य स्तरीय होली मेले का मुख्यमंत्री ने समापन किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर में डी नोटिफाइड किए गए विकास खंड कार्यालय को फिर से बजट का प्रावधान कर खोला जाएगा ताकि यहां के लोगों को सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई है। इससे राज्य के 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा।

 चिकित्सा सेवाओं में सुधार की जरूरत : सीएम
वहीं, शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिकित्सा सेवाओं में सुधार की अभी बहुत जरूरत है। जनता को 40 साल पुरानी व्यवस्था में नहीं रखा जा सकता है। वीरवार को आईजीएमसी में नए ट्रामा ब्लॉक के उद्घाटन और न्यू ओपीडी ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान सीएम ने मीडिया कर्मियों से यह बात कही। सीएम ने बताया कि व्यवस्था में परिवर्तन लाया जाएगा। कहा कि प्रदेश कैसे समृद्ध बनेगा, इस बाबत हमारा विजन बजट में दिखेगा। कैसे आगे बढ़ना है, इसको लेकर बैठकें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि कर्ज के सहारे प्रदेश को जीवन भर नहीं चला सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले एक से डेढ़ साल में प्रदेश के अस्पताल नवीनतम चिकित्सा तकनीकी और सुविधाओं से सुसज्जित होंगे। कहा कि तीन मेडिकल कॉलेज में पैट स्कैन की सुविधा दे दी गई है। कैबिनेट विस्तार को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कभी भी हो सकता है। नशे को लेकर सवाल पर कहा कि इसको सरकार गंभीरता से आगे बढ़ रही है। चिट्टा बेचने वाले लोगों को पकड़ा भी जा रहा है। उन्होंने बताया कि कानून कमजोर है तो उसे कैसे मजबूत करना है, इस पर विधानसभा में चर्चा की जाएगी। नशे के खात्मे के लिए कड़े कानून लाए जाएंगे।

सोर्स :-“अमर उजाला ”                         


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *